ये हुआ था

सुधा मल्होत्रा ने रेडियो लाहौर में बतौर बाल कलाकार किया था काम, साहिर से भी जुड़ा नाम

मशहूर भारतीय पार्श्वगायिका सुधा मल्होत्रा आज अपना 87वां जन्मदिन मना रही हैं। आज सुधा का नाम बॉलीवुड में भले ही अनसुना सा लगता है, मगर कव्वाली के दीवानों के लिए यह नाम किसी पहचान का मोहताज नहीं। वहीं सुधा मल्होत्रा का नाम साहिर लुधियानवी, अमृता प्रीतम के इश्क के चर्चों में भी शामिल है। दरअसल, साहित्य की दुनिया में साहिर-अमृता और इमरोज के इश्क के अफसाने से हर कोई परिचित है। मगर, इनकी कहानी में एक और कैरेक्टर यानि सुधा मल्होत्रा का नाम भी शामिल हैं। जी हां, ये वही सुधा हैं जिनकी वजह से साहिर लुधियानवी व अमृता प्रीतम के बीच दूरी बढ़ती चली गई थीं।’ इस अवसर पर जानिए पार्श्वगायिका सुधा मल्होत्रा की जिंदगी के बारे में कुछ अनसुनी बातें…

महज 11 साल की उम्र में फिल्म के गायन किया

सुधा मल्होत्रा एक नामी प्लेबैक सिंगर हैं, जिन्होंने कई फिल्मी गानों में अपनी आवाज का जादू बिखेरा। सुधा का जन्म 30 नवंबर, 1936 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने बेहद कम समय में शोहरत का स्वाद चख लिया था। करियर के शुरुआती दौर में सुधा ने रेडियो लाहौर में बतौर बाल कलाकार काम किया था। यही नहीं महज 6 साल की उम्र में सुधा ने स्टेज परफॉर्मेंस दी थी। अपनी काबिलीयत के दम पर सुधा ने हिंदी सिनेमा में एंट्री की। उन्होंने महज 11 साल की उम्र में फिल्म ‘आरजू’ के लिए ‘मिला दे नैन’ गाना गाया था।

साहिर लुधियानवी की प्रेमिका रही सुधा

सुधा मल्होत्रा को उनकी सुरीली व मधुर आवाज के लिए तो जाना ही गया इसके अलावा उनका नाम मशहूर शायर साहिर लुधियानवी के साथ भी जुड़ा। साहित्य की दुनिया में साहिर का नाम बेहद अदब से लिया जाता है। साहिर जितने बड़े कलमगार थे, उतने ही बड़े आशिक भी। साहिर और अमृता प्रीतम ने भले ही अपने प्यार को नाम ना दिया हो, मगर इस रिश्ते में दोनों मन की गहराई से एक थे।

जब साहिर और अमृता प्रीतम की दूरी की वजह बनीं

साहिर लुधियानी का मिजाज शायराना होने के साथ ही आशिकाना भी था। बेशक उनका दिल अमृता के लिए धड़कता था, मगर जब उनकी मुलाकात सुधा से हुई तो सुधा पर अपना दिल हार बैठे। साहिर भले ही अमृता के साथ थे मगर सुधा के साथ भी उनका रिश्ता बराबर था। साहिर और सुधा के बीच बढ़ती नजदीकियां अमृता और साहिर के बीच की दूरियां बनती गईं।

यही नहीं अमृता प्रीतम व साहिर के रिश्ते के अंत की वजह भी सुधा मल्होत्रा ही बताई जाती है। हालांकि, लिंकअप्स की खबरों के बीच सुधा ने साहिर के बजाय गिरधर मोटवानी संग वर्ष 1960 में शादी कर लीं।

Read: लोक गायिका सुरिंदर कौर ने अपनी आवाज़ के जादू से पंजाब की फ़िज़ा में घोल दी थी मिश्री

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago