अन्य

तनाव का रिश्तों पर पड़ता है बुरा असर इसलिए कर लें यह उपाय

जिंदगी में रिश्तों का महत्व होता है और बिना मजबूत रिश्तों के खुशी की कल्पना नहीं की जा सकती है। आज के समय में हर रिश्ते में तनाव की स्थिति देखी जा सकती है और रिश्तों में तनाव आने से निजी जीवन पर बुरा असर पडता है। जानिये, इस स्थिति से ​कैसे निपटा जाए-

रिश्ते में विश्वास-

आज के दौर हर रिश्ते में मिठास होना बहुत जरूरी है। किसी भी रिश्ते की शुरूआत विश्वास पर टिकी होती है इसलिए रिश्ते में कोई अविश्वास की बात आ जाए तो समय पर मिलकर बातचीत कर गलतफहमी दूर कर लेनी चाहिए।

समय देना-

वर्तमान समय में पति-पत्नी के बीच कई दिनों से तनाव होने की स्थितियां अकसर सामने आती हैं। ऐसी स्थिति में दोनों को चाहिए कि वह एक-दूसरे को समय दें और अपनी बातों को खुलकर रखें जिससे इस तरह दुबारा तनाव न हो।

स्वार्थ से बनाएं दूरी-

आजकल दोस्ती में अपनापन की जगह स्वार्थ की भावना ने ले ली है। अगर आप चाहते कि किसी इंसान के साथ जिंदगी भर दोस्ती का रिश्ता बना रहे तो मन में लालच,स्वार्थ जैसी चीजों को न आने दें।

एक-दूसरे का सम्मान-

यह बात सही है कि अगर आप किसी का सम्मान करते हैं तो आप भी वहीं सम्मान पाने के हकदार हो सकते हैं। रिश्ते में मजबूती के लिए अपने व्यवहार को सकारात्मक बनाना चाहिए और हमेशा दूसरे के प्रति सम्मान की भावना रखनी चाहिए।

Read More: जिंदगी में जादू की तरह असर करती है सकारात्मक सोच

सुख दुख बांटें-

आप जिस भी रिश्ते में हो उसमें आप हमेशा सुख-दुख बांटने के भागीदार बनें। अगर आप किसी के खुशी के कार्यक्रम में जाएंगे तो खुशी बढेंगी और दुख में जाते हैं तो दुख कम होगा। इस तरह आप अपने रिश्तों को बेहतर व मजबूत भी बना सकेंगे।

 

 

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago