कारोबार

अब भी ईएमआई किश्त को लेकर असमंजस में ग्राहक, बैंक नहीं दे रहे सूचना

अप्रैल का नया महीना शुरू होने वाला है और ग्राहकों के पास बैंकों के ईएमआई कटने के मैसेज आना शुरू हो गए हैं। अधिकतर बैंक भारतीय रिजर्व बैंक के आदेश का अभी भी पालन नहीं कर रहे हैं जिससे ग्राहक भ्रम की स्थिति में है और किश्त चुकाने को लेकर टेंशन में हैं।

जानिये, इसलिए टेंशन और भ्रम में है बैंकों के ग्राहक

गौरतलब है कि 14 अप्रैल तक लॉक डाउन के चलते पिछले दिनों भारतीय रिजर्व बैंक ने देश की सभी बैंकों को यह सलाह दी थी कि कोरोना संकट में लॉक डाउन की स्थिति के चलते सभी प्रकार के लोन की ईएमआई अगले तीन महीने के लिए टाल कर ग्राहकों को राहत दी जाए। इस आदेश के बाद देशभर के सभी ग्राहक निंश्चित होकर यह मान बैठे कि अब उन्हें तीन महीने तक किश्त नहीं चुकानी पडेंगी लेकिन अचानक सोमवार को बैंकों के ईएमआई कटने के आए मैसेज से ग्राहक भ्रम में पड गए हैं और टेंशन में हैं।

Read More: भूलकर मोबाइल पर न खोलें ये मैसेज, बैंक अकाउंट हो सकता है खाली

मोबाइल पर बैंकों की तरफ से आए इस मैसेज से हुई टेंशन

सोमवार को ज्यादातर बैंकों की ओर से ग्राहकों के मोबाइल पर पूर्व की भांति मैसेज आए कि ​तय तिथि पर उनकी ईएमआई की किश्त काट ली जावेगी इसलिए बैंक में अपना निर्धारित बैलेंस बनाए रखेंं। इस मैसेज को पढते ही ग्राहक भ्रम में पड गए कि आरबीआई के आदेश के बाद भी इस तरह के मैसेज बैंक की ओर से कैसे आए।

प्रमुख बैंकों ने ग्राहकों को नहीं दी अभी तक सूचना

आरबीआई के आदेश के बाद भी कई प्रमुख बैंकों ने अपने ग्राहकों को अब ईएमआई के बारे में कोई सूचना मेल या मैसेज से नहीं दी है। सूचना नहीं मिलने से लोन लेने वाले ग्राहकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।गौरतलब है कि ज्यादातर ग्राहकों के खातों से ईएमआई बैंक हर महीने के पहले सप्ताह में ही काट लेती है और अगर खाते में निर्धारित बैलेंस नहीं हो तो ग्राहकों से जुर्माना वसूला जाता है।

 

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago