लाइफस्टाइल

10 रुपए में करिए स्टीम एक्स्प्रेस का सफर, अनुभव ​कीजिए कुछ नया

कहा जाए कि आप सिर्फ 10 रुपये में ट्रेन से सफर कर सकते हैं और वह भी किसी लोकल ट्रेन से नहीं बल्कि एक्सप्रेस ट्रेन से तो शायद आप यकीन नहीं करेंगे। लेकिन ऐसा हो सकता है। भारतीय रेलवे और IRCTC आपको मौका दे रहा है सिर्फ 10 रुपये में स्टीम एक्सप्रेस से सफर करने का।

स्टीम एक्सप्रेस के सफर को अनुभव करने का मौका

वैसे तो भारतीय रेलवे ट्रैक पर स्टीम एक्सप्रेस को बंद हुए कई दशक बीत चुके हैं। लेकिन इंडियन रेलवे ने पहली बार स्टीम एक्सप्रेस के साथ एक टाइम-टेबल्ड ट्रेन शुरू की है जो गुरुग्राम के गढ़ही हरसारू और फरूखनगर स्टेशनों के बीच हर रविवार को चलायी जा रही है। भाप से चलने वाली इस हेरिटेज ट्रेन की खासियत यही है कि इसका किराया सिर्फ 10 रुपये है। यह ट्रेन हर रविवार को सुबह 9.30 बजे गढ़ही हरसारू जंक्शन से चलती है और 10.15 पर फरुखनगर पहुंचती है। बीच में सिर्फ एक स्टेशन पर ट्रेन रुकती है। सिर्फ 10 रुपये में आप भी अपने परिवार और दोस्तों के साथ भाप से चलने वाली इस ट्रेन में 45 मिनट का सफर कर सकते हैं।

हर रविवार चलती है ट्रेन, 10 रुपये है किराया

इस ट्रेन की शुरुआत 23 सितंबर रविवार से की गई थी। इसे स्वच्छता एक्सप्रेस का नाम दिया गया है। 2 दिन पहले ही IRCTC ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस ट्रेन के बारे में जानकारी दी और बताया कि स्टीम एक्सप्रेस से ट्रैवल करने का यह एक यादगार सफर है जिसका मजा आम लोग भी ले सकते हैं और वह भी सिर्फ 10 रुपये में।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago