हलचल

Spring Equinox 2019: भारत में कल दिखेगा सुपर वार्म मून, कुछ अलग होगा नज़ारा

किसी दिन को विशेष बनाने के लिए गूगल एक खगोलीय घटना का डूडल बनाया है। जो मौसम परिवर्तन की दृष्टि से काफी खास है। आज भी उसने पूरी दुनिया को बताया है कि यह दिन क्यों खास है। गूगल ने अपने डूडल में पृथ्वी पर फूल को खिलता हुआ दिखाया है जो नई ऋतु के आगमन का संकेत दे रहा है। आज की रात आसमान में चांद रोज के मुकाबले कुछ ज्यादा ही बड़ा नजर आएगा, इसे सुपर वार्म मून कहा जाता है। यह खगोलीय घटना अब 2030 में दिखाई देगी। विश्व के कई देशों में इसका नजारा 20 मार्च की रात में दिखाई देगा, लेकिन भारत में यह 21 मार्च को नजर आएगा। यानी कल अपनी छत से कुछ अलग देख सकते हैं। गौरतलब है कि इससे पहले सुपरमून 21 जनवरी और 19 फरवरी को दिखाई दिया था।

स्प्रिंग इक्विनास में equinox शब्द लेटिन से आया है जिसका अर्थ होता है बराबर रात—दिन।
आज सौरमंडल में वसंत विषुव की स्थिति है यानि आज रात और दिन, दोनों की समयावधि समान होती है अर्थात् 12 घंटे का दिन और 12 घंटे की रात होती है। यह घटना सौरमंडल में प्रतिवर्ष दो बार घटित होती है क्योंकि आज के दिन सूरज भूमध्य रेखा (विषुवत रेखा) पर सीधा चमकता है। यह 20 मार्च को बंसत विषुव और 23 सितंबर को शीतकालीन विषुव (शरद विषुव) के रूप में जाना जाता है।

वसंत विषुव को वर्नल इक्वीनॉक्स भी कहा जाता है। इस दिन के बाद से सूर्य उत्तर की ओर कर्क रेखा की तरफ बढ़ता है। जिससे उत्तरी गोलार्द्ध में दिन बड़े और रातें छोटी होने लगती है। कर्क रेखा भारत में से गुजरती है जिसके कारण यहां पर सूर्य की किरणें सीधी पड़ती है और गर्मी बढ़ जाती है। यह दिन ग्रीष्म ऋतु के आने का संकेत है। इस दिन बंसत का महीना समाप्त हो जाता है।

वहीं दक्षिणी गोलार्द्ध में इसके विपरीत रातें बढ़ और दिन छोटे होने लगते हैं और वहां शरद ऋतु का आवागमन होने लगता है।

ठीक इसी प्रकार 23 सितंबर को भी सूर्य धरती की भू-मध्य रेखा से गुजरता है और उस भी दिन-रात की अवधि समान रहती है। इस दिन से सूर्य दक्षिणी गोलार्द्ध की ओर झुकने लगता है जिससे उत्तरी गोलार्द्ध में शीत ऋतु का आवागमन होता है। कई देशों में वसंत विषुव को एक पर्व की तरह मनाया जाता है।

Rakesh Singh

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago