अन्य खेल

ये हैं राजस्थान के खेल मंत्री जिनसे आप खिलवा लीजिए कोई भी खेल

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार में हाल ही खेल मंत्री बनाए गए अशोक चांदना राजनीति ही नहीं खेल के कई मैदानों के खिलाड़ी है। चाहे वो क्रिकेट हो या पोलो चांदना हर खेल में माहिर है और तभी वो 2018 के विधानसभा चुनाव जीतने के बाद खेल मंत्री बन गए। राजस्थान के बड़े पोलो खिलाड़ियों में से एक है जिन्होंने हाल ही जोधपुर में एक टूर्नामेंट खेला था और उसमें उनकी टीम को जीत भी हासिल हुई थी।

फिलहाल चांदना जयपुर पोलो सत्र टूर्नामेंट में भी हिस्सा ले रहे हैं जो कि हर साल जनवरी में जयपुर के रामबाग पोलो ग्राउंड पर खेला जाता है। ऐसा शायद पहली बार ही है कि कोई मिनिस्टर रहते खेलों में भी अपनी उपस्थिती दर्ज करा रहा हो। पोलो के साथ साथ चांदना क्रिकेट के भी माहिर खिलाड़ी हैं। चांदना राजस्थान के लिए भी क्रिकेट खेल चुके हैं। बताया जाता है कि चांदना ने अपने घर में क्रिकेट नेट्स बनवा रखे हैं जहां वो समय मिलने पर नेट प्रैक्टिस कर लेते हैं। चांदना आज भी मौका मिलने पर क्रिकेट खेलते हैं और लंबे लंबे छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं।

हाल ही में चांदना ने जोधपुर में पोलो टूर्नामेंट जीतने के बाद वहां की जनता से वादा किया था कि जोधपुर के बरकतुल्ला खां स्टेडियम को फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के लिए तैयार करेंगे और यहां मैच आयोजित भी करवाएंगे। आज चांदना जयपुर पोलो सत्र में अपनी टीम के साथ महत्वपूर्ण मैच खेलेंगे।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago