हलचल

भारत में कोरोना संक्रमण की रफ्तार अमेरिका और ब्राजील से भी ज्यादा

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। विशेषज्ञ भी गणितीय मॉडल के आधार पर संक्रमण के मामलों की बढ़ोतरी पर चिंता व्यक्त कर रहे हैं। देश में संक्रमण की रफ्तार सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका और ब्राजील से भी ज्यादा है। भारत में दोनों देशों से दोगुना यानी 3.3 फीसदी वृद्धि दर है। अमेरिका में यह दर 1.8 और ब्राजील में 1.9 फीसदी है। बता दें, विश्व में सबसे ज्यादा वृद्धि दर 4.7 फीसदी दक्षिण अफ्रीका में दर्ज हुई है। अमेरिका और ब्राजील में काफी हद तक कोरोना का पीक देखने को मिल चुका है, लेकिन भारत में अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है।

भारत में प्रतिदिन औसतन 549 लोगों की हो रही मौत

आंकड़ों के अनुसार, फिलहाल कोरोरा वायरस संक्रमण के सबसे ज्यादा दैनिक औसत मरीज अमेरिका में 52 हजार 221, ब्राजील में 30 हजार 628 और भारत में 23 हजार 084 मामले दर्ज किए जा रहे हैं। वहीं, हर दिन मौतों में सबसे आगे ब्राजील है। ब्राजील में रोज औसतन 825, अमेरिका में 601 और भारत में 549 लोगों की मौत हो रही है। बता दें, पांच-पांच दिन के आंकड़ों के गणितीय आकलन के आधार पर वृद्धि दर आंकी जाती है।

Read More: केंद्र सरकार ने पीएम केयर्स फंड मामले में सुप्रीम कोर्ट में दायर किया हलफनामा

मणिपुर राज्य में कोरोना संक्रमण से एक भी मौत नहीं

विशेषज्ञों के अनुसार, कोरोना का टेस्ट पॉजिटिविटी रेट 9.34 फीसदी के आसपास है। 21वें दिन में मरीजों की संख्या दोगुना हो रही है। विशेषज्ञों का यहां तक कहना है कि बीते 20 दिन में राजधानी दिल्ली में दैनिक मामलों में तेजी से कमी आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 35 प्रभावित राज्यों में से 27 में एक हजार से अधिक मामले अब तक मिल चुके हैं लेकिन इनमें मणिपुर इकलौता ऐसा राज्य है, जहां एक हजार से अधिक कोरोना मरीज होने के बाद भी एक भी मौत नहीं हुई है। इसके बाद त्रिपुरा है, जहां 1776 केस पर एक मरीज की मौत दर्ज हुई है।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago