बॉलीवुड

आखिर ऐसा क्या हुआ कि सोनू निगम ने मोड़ दिया अपने फैन का हाथ

बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम पिछले साल जहां अपने अज़ान को लेकर दिए बयान की वजह से सुर्खियों में थे, वहीं हाल ही वो सिंगर नेहा कक्‍कड़ के साथ अपने एक फनी वीडियो को लेकर चर्चा में आए थे। अब उनका एक और वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर उनके फैंस काफी हैरान हो गए हैं।

इस विडियो में सोनू अपने एक फैन का हाथ मोड़ते नज़र आ रहे हैं। दरअसल हाल ही सोनू निगम एक इंवेट में प‍हुंचे थे। इस दौरान एक फैन ने सोनू निगम के साथ सेल्‍फी खिंचवाने की इच्‍छा जाहिर की। सेल्फी लेने के चक्कर में उस फैन ने पास आकर सोनू के कंधे पर हाथ रख दिया। इसके बाद जो हुआ वो आप इस वीडियो में देख सकते हैं।

वीडियो में जब सोनू के कंधे पर फैन ने हाथ रखा, तो सोनू मज़ाक में उसका हाथ मोड़ते हुए नज़र आ रहे हैं। इसके बाद उन्होंने खुद उस फैन के कंधे पर हाथ रखकर उसके साथ सेल्फी क्लिक करवाई और फिर वहां से चले गए। इससे सिंगर के साथ वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगते हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है।

बता दें कि सोनू निगम बॉलीवुड में अपने बयानों को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही सोनू निगम ने कहा था कि भारतीय सिंगर्स को गाना गाने के लिए म्‍यूजिक कंपनियों को पैसे देने पड़ते हैं और तभी उन्‍हें गाने की अनुमति मिलती है। सोनू ने अपने बयान में यह भी कहा था कि भारत की अपेक्षा पाकिस्तान में गायकों की अच्छी स्थिति है।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago