टीवी

घर से बेघर हुईं जयपुर की सोमी, रोमिल से रिश्तों को लेकर दिया ये बयान

टीवी के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ के फिनाले में महज 7 दिनों का समय बचा है, जिसके कारण सभी प्रतिभागियों के बीच एक—दूसरे को टक्कर देने का माहौल तैयार हो गया है। हाल ही के हफ्ते में जयपुर की सोमी खान घर से बेघर हो गई। घर से निकलते ही सोमी खान ने कई खुलासे किए हैं। उन्होंने मीडिया से दीपक और रोमिल चौधरी के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुल कर बात की।

दरअसल जब सोमी से रोमिल की तरफ उनके झुकाव को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ‘जब दोस्ती मजबूत होती है तो दोनों तरफ से होती है। रोमिल बहुत एक्सप्रेसिव नहीं है लेकिन मैं अपने लोगों के लिए बहुत एक्सप्रेसिव हूं। हो सकता है मेरी तरफ से वो बाहर दिखी होगी। जब उनकी पत्नी ने आकर एक लाइन बोली तो मुझे समझ में आ गया था कि क्या करना है।’

इसके साथ ही सोमी ने अपने और दीपक के रिश्ते के बारे में कहा कि दीपक मुझे पसंद करते हैं और मैं उनकी भावनाओं की कद्र करती हूं। जब सोमी से पूछा गया कि दीपक और रोमिल में से कौन सबसे ज्यादा अच्छा दोस्त हैं, तो उन्होने कहा कि दीपक, रोमिल और सुरभि तीनों ही मेरे अच्छे दोस्त हैं। कभी-कभी किसी से आपका तालमेल जल्दी बैठ जाता है। मेरा और रोमिल का तालमेल अच्छा बैठ गया था।

वहीं जब सोमी से पूछा गया कि इस शो के विनर के तौर पर वो किसे देखती हैं, तो उन्होंने दीपक का नाम लिया। उन्होंने कहा कि चाहे टास्क परफॉर्म करना हो या फिर मस्ती करना हो दीपक सबसे अच्छे थे। जितने भी फोन आए थे या फिर मेहमान कहते थे उनके बात करने से पता चलता था कि दीपक की फैन फॉलोइंग बहुत अच्छी है। लोग उसे बहुत पसंद करते हैं। मैं दीपक को विनर के रूप में देखती हूं।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago