गरम मसाला

शादी के 24 साल बाद पत्नी सीमा सचदेव से तलाक लेने कोर्ट पहुंचे सोहेल खान

बॉलीवुड अभिनेता सोहेल खान अपनी पत्नी सीमा सचदेव से तलाक लेने जा रहे हैं। दोनों को फैमिली कोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया। इन दोनों की 24 साल की शादी टूटने जा रही है। आपको बता दें कि सोहेल और सीमा के दो बच्चे निर्वाण और योहान हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों लंबे समय से अलग रह रहे थे। सोहेल खान और सीमा सचदेव तलाक की अर्जी देने फैमिली कोर्ट पहुंचे थे। इन दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सीमा और सोहेल ने अभी तक अपने तलाक के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। इससे पहले सोहेल के बड़े भाई अरबाज खान ने भी अपनी पत्नी मलाइका अरोड़ा से तलाक ले लिया था।

24 साल पहले दोनों ने भागकर की थी शादी

अभिनेता सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान और सीमा सचदेव ने करीब ढ़ाई दशक पहले लव मैरिज की थी। दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। सीमा दिल्ली की रहने वाली हैं। वह फैशन की दुनिया में अपना नाम बनाने मुंबई आई थीं। रिपोर्ट्स की माने तो चंकी पांडे की सगाई पार्टी में इन दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। सोहेल को पहली नजर में ही सीमा से प्यार हो गया था। दोनों ने 24 साल पहले भागकर शादी की थी।

सीमा का परिवार इस शादी के लिए नहीं था राजी

सोहेल खान ने वर्ष 1998 में अपनी गर्लफ्रेंड सीमा सचदेव से शादी की थी। हालांकि, दोनों का रिश्ता उनके घरवालों को मंजूर नहीं था। सीमा का परिवार इस शादी के लिए कतई राजी नहीं था। 27 मार्च, 1998 को सोहेल खान के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जब प्यार किया तो डरना क्या’ रिलीज हुईं। इसी दिन सोहेल ने सीमा के साथ घर से भागकर शादी की थी।

पांच साल पहले भी आई थी अलग होने की खबर

आपको बता दें कि इन दोनों के रिश्ते में खटास की खबर वर्ष 2017 में भी आई थी। एक शो में सोहेल खान और सीमा सचदेव को अलग-अलग रहते हुए देखा गया था और उनके बच्चे दोनों घरों के बीच चक्कर काट रहे थे। शो ने तभी दोनों के साथ नहीं रहने की अफवाहों का समर्थन किया था। इसी शो में सीमा ने कहा था, ‘ऐसा होता है कि कभी-कभी जब आप बड़े हो जाते हैं, तो आपके रिश्ते अलग-अलग दिशाओं में चले जाते हैं। मैं इसके बारे में कोई माफी नहीं मांगती, क्योंकि हम खुश हैं और मेरे बच्चे खुश हैं। सोहेल और मैं एक पारंपरिक शादी में नहीं हैं, लेकिन हम एक परिवार और एक यूनिट हैं। आखिर में हमारे लिए हमारे बच्चे मायने रखते हैं।’

नरगिस दत्त ने एक हादसे में उनकी जान बचाने वाले शख्स से किया था प्यार और शादी

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago