हलचल

सोलह क्षेत्रीय दलों ने बगैर पैन विवरण के प्राप्त किया चंदा, मुस्लिम लीग को मिला सबसे ज्यादा नकद

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट में सामने आया है कि 16 क्षेत्रीय दलों ने बिना पैन विवरण के 24.779 करोड़ रुपये के 1,026 चंदा प्राप्त करने की घोषणा की है। एडीआर द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट वित्तीय वर्ष 2019-20 के दौरान क्षेत्रीय राजनीतिक दलों द्वारा घोषित चंदे पर केंद्रित है। तमाम पार्टियों ने चुनाव आयोग को जानकारी दी है कि उन्हें कितना चंदा मिला है।

इन पांच पार्टियों को सबसे अधिक चंदा मिला

रिपोर्ट के अनुसार, 2018-19 और 2019-20 के बीच दिए गए चंदे से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), लोक जनशक्ति पार्टी, समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी (आप) की आय में इजाफा हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2019-20 में सबसे अधिक चंदा मिलने की घोषणा करने वाली पांच पार्टियां हैं- शिवसेना, अन्नाद्रमुक, आप, बीजू जनता दल और वाईएसआर-कांग्रेस। जबकि एसएचएस, बीजद और युवजना श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी ने चंदे में कमी की घोषणा की है। अन्नाद्रमुक और आप ने वित्त वर्ष 2018-19 की तुलना में चंदे में बढ़ोतरी की जानकारी दी है।

इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग को सबसे ज्यादा नकद चंदा

इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने सबसे ज्यादा नकद चंदा देने मिलने की जानकारी दी। उसने कुल 4.63 करोड़ रुपये जुटाए। इसके बाद तमिलनाडु की पट्टाली मक्कल काची ने 52.20 लाख रुपये, लोजपा ने 6 लाख रुपये, नागालैंड और मणिपुर के नागा पीपुल्स फ्रंट ने 3.92 लाख रुपये और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) को 29,000 रुपये चंदा मिला।

सिर्फ दो दलों ने दान रिपोर्ट जमा की

53 क्षेत्रीय दलों में से केवल दो ने चुनाव आयोग को निर्धारित समय अवधि में अपनी दान रिपोर्ट जमा की थी और 28 ने कम से कम छह से 320 दिनों तक अपनी रिपोर्ट जमा करने में देरी की थी। 23 क्षेत्रीय राजनीतिक दल ऐसे हैं जिन्होंने वित्त वर्ष 2019-20 से अब तक अपनी रिपोर्ट चुनाव आयोग को जमा करने में चूक की है।

अब उचित मूल्य दुकानों पर भी मिलेंगे छोटे एलपीजी सिलेंडर, डीलरों को मुद्रा लोन देने का भी प्रस्ताव

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago