हलचल

चीन से तनाव के बीच जुलाई के अंत तक छह राफेल लड़ाकू विमान पहुंचेंगे भारत

भारत-चीन सीमा तनाव के बीच फ्रांस से छह राफेल लड़ाकू विमानों की डिलीवरी 27 जुलाई को होने की संभावना है। फ्रांसीसी राफेल विमान पहले मई माह में भारत पहुंचने वाले थे, लेकिन वैश्विक कोरोना वायरस महामारी से उत्पन्न हुई स्थिति के कारण ये तय समय पर भारत को डिलीवर नहीं हो सके। मीडिया जानकारी के अनुसार, फ्रांस से उड़ान भरने के बाद ये लड़ाकू विमान भारत के अंबाला शहर स्थित एयर फोर्स स्टेशन पर लैंड करेंगे। बता दें कि पहले प्रथम किस्त में चार राफेल विमान भारत आने वाले थे, लेकिन बताया गया है कि अब छह विमान भारत पहुंचेंगे। इन राफेल विमानों से भारतीय वायुसेना की ताकत में जबरदस्त इजाफा होगा।

फ्रांसीसी रक्षा मंत्री ने तय समय पर डिलीवरी का दिया था आश्वासन

इससे पहले जून के महीने की शुरुआत में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपनी फ्रांसीसी समकक्ष फ्लोरेंस पारले से टेलीफोन पर वार्ता की थी। इस दौरान फ्रांस की रक्षा मंत्री ने आश्वासन दिया था कि कोरोना वायरस महामारी के बावजूद फ्रांस राफेल विमानों की डिलीवरी तय समय के अनुसार भारत को करेगा। रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी थी। मंत्रालय ने कहा था कि दोनों मंत्रियों ने क्षेत्रीय सुरक्षा परिदृश्य सहित आपसी चिंता के मामलों पर चर्चा की और द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की। हिंद महासागर क्षेत्र पर भारत-फ्रांस की संयुक्त सामरिक दृष्टि को पूरा करने के लिए दोनों मंत्री एक साथ काम करने के लिए राजी हुए थे।

Read More: दक्षिणी कश्मीर: अनंतनाग मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकवादियों को किया ढेर

आपको जानकारी के लिए बता दें कि भारत सरकार ने भारतीय वायुसेना की आपातकालीन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए 36 फ्रांसीसी लड़ाकू विमान राफेल के लिए सितंबर 2016 में फ्रांस के साथ 60,000 करोड़ रुपए से अधिक के समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पहला राफेल विमान फ्रांस के एक एयरबेस पर 8 अक्टूबर, 2019 को प्राप्त किया था।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago