रिश्ते

सिंगल हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं, ये काम करके भी रह सकते हैं खुश

आपने अक्सर सुना होगा कि सिंगल लोगों की जिंदगी में कुछ भी रोमांच नहीं होता है, वो बोरियत सी जिंदगी जीते हैं। वहीं अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो आपके पास अपने दिल की बात कहने वाला कोई है। कुल मिलाकर देखा जाए तो रिलेशनशिप है तो लाइफ ज्यादा बेहतर है, लेकिन आज हम आपको जो बताने जा रहे हैं वो आपकी इन सारी गलतफहमियों को दूर कर देगा।

सिंगल होने का अपना एक अलग एहसास है आप सिंगल रहकर वो काम कर सकते हैं जो आप रिलेशन में रहकर नहीं कर पाते हैं। अगर आप सिंगल हैं और आपको लगता है कि आप कभी-कभी लोगों के होते हुए भी अकेला महसूस करते हैं तो आप ये काम करके आसानी से खुद को खुश रख सकते हैं।

अपने करियर पर ध्यान देने के लिए होगा काफी समय –

अगर आप सिंगल है तो आपके पास किसी काम को करने के लिए टाइम ही टाइम होगा। आप सबकुछ करने के बाद भी काफी समय बचा सकते हैं। इस बचे हुए समय में आप अपने करियर के लिए बहुत कुछ सोच सकते हैं।

सोलो ट्रिप का मजा लें-

अगर आपका दोस्त अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा रहा है तो आप बिलकुल भी टेंशन ना लें। आप भी अपना बैग पैक कीजिए और निकल जाइए एक सोलो ट्रिप पर। अपने पसंद की कोई भी जगह चुनिए और बिना किसी प्लानिंग के निकल जाइए।

मनचाही शॉपिंग करें-

अगर आप सिंगल है और आपको शॉपिंग करने का शौक है तो बस फिर किस बात की टेंशन। आप अपने सारे शौक शॉपिंग करके पूरे करें और अपने पैसों का मजा खुद लीजिए।

सारे शौक पूरे करें-

जब आप सिंगल होते हैं तो आपको सिर्फ अपने बारे में ही सोचना होता है। ऐसे में आप अपने समय में अपने सारे शौक पूरे कर सकते हैं।

sweta pachori

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago