हॉलीवुड

मशहूर सिंगर शकीरा पर लगा टैक्स चोरी का आरोप, जानिए क्या है पूरा मामला

कोलंबिया की मशहूर सिंगर, डांसर और परफॉर्मर शकीरा इन दिनों कुछ मुसीबत में फंसती नज़र आ रही हैं। खबर आ रही है कि अपने गानों की वजह से हमेशा चर्चा में रहने वाली शकीरा पर टैक्स चोरी जैसा गंभीर आरोप लगा है। जिसके बाद से ही उनके फैंस के बीच काफी निराशा छाई हुई है।

दरअसल स्पेन के अभियोजकों ने कोलंबियाई गायिका शकीरा पर €14.5 मिलियन यानी कि करीब 118 करोड़ रूपयों की टैक्स चोरी का आरोप लगाया है। साल 2015 में बहामस से बार्सिलोना (स्पेन) आकर बसीं शकीरा पर आरोप है कि वह 2012-2014 के दौरान भी स्पेन में ही रहती थीं।

ऐसे में अभियोजकों का कहना है कि उन्हें इस अवधि के दौरान हुई कमाई पर टैक्स भी स्पेन में ही देना चाहिए। हालांकि इस पर शकीरा की तरफ से अब तक कोई जवाब नहीं आया है। लेकिन अगर अभियोजक इस बात को साबित करने में कामयाब हो जाते हैं, तो शकीरा मुसीबत में फंस सकती हैं।

बता दें कि लैटिन अमरीका की रहने वाली गायिका शकीरा अपने कॅरियर के शुरुआत में उतना कमाल नहीं कर पाई थीं, लेकिन साल 1998 में उनके एक स्पेनिश गाने ने फैंस के बीच धूम मचा दी थी। जिसके बाद से उन्होंने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा और वो लगातार सफलता की ओर बढ़ती रही।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago