हॉलीवुड

पहली वेडिंग एनिवर्सरी पर जस्टिन बीबर ने की हैली संग दूसरी शादी, देखें तस्वीरें

मशहूर सिंगर जस्टिन बीबर एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं का हिस्सा बने हुए है। जी हां जस्टिन ने दूसरी शादी कर अपने फैंस को चौंका दिया है। दिलचस्प बात ये है कि जस्टिन और हैली दोनों की ही ये दूसरी शादी है। जस्टिन ने एक बार फिर मॉडल हैली बाल्डविन से अपनी पहली शादी की सालगिरह पर दूसरी बार शादी की है। शादी का आयोजन साउथ कैरोलिना के मोंटेज पालमेटो ब्लफ फाइव स्टार होटल में किया गया। इस शादी में दोनों के परिवार के सदस्य, रिश्तेदार करीबी दोस्त समेत करीब 154 वीआईपी गेस्ट की मौजूदगी रही।

जस्टिन और हैली की शादी की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। सोशल मीडिया पर इस शादी की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में हैली ने व्हाइट वेडिंग गाउन पहना हुआ है वहीं जस्टिन ब्लैक कलर के टक्सीडो सूट में नजर आ रहे हैं। वायरल तस्वीरों में दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।

गौरतलब है कि जस्टिन और हैली ने पिछले साल नवंबर महीने में गुपचुप तरीके से शादी की थी। जिसकी जानकारी जस्टिन ने सोशल मीडिया पर दी थी। शादी के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आ रही थी। मीडियारिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा। ऐसे में दोनों ने दोबारा शादी कर उन तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है।

सुर्खियों में रहे जस्टिन के लव अफेयर्स

जस्टिन बीबर अपने गानों से ज्यादा लव लाइफ को लेकर जमकर चर्चाओं में रहे। जस्टिन का नाम कई लड़कियों के साथ सामने आया। जस्टिन का अफेयर, सेलेना गोमेज, माइली साइरस जैसे बड़े नाम शामिल है। जस्टिन बीबर और सेलेना गोमेज का अफेयर सबसे चर्चित रहा। दोनों का रिश्ता साल 2010 में शुरु हुआ। कुछ कारणों से यह रिश्ता साल 2014 में टूट गया। दोनों का ये रिश्ता 4 साल तक रहा।

Sushma Champawat

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago