क्रिकेट

पांड्या-राहुल के समर्थन में आया वो शख्स जिनकी इज्जत में आईसीसी ने उन्हें 5 अवॉर्ड दे डाले

‘कॉफी विद करण’ शो में महिलाओं के बारे में आपत्तीजनक बयान देने वाले हार्दिक पांड्या और के.एल राहुल के समर्थन में क्रिकेट की एक नामी हस्ती आई है। पांच बार आईसीसी अंपायर आॅफ द ईयर का खिताब पाने वाले पूर्व अंपायर साइमन टफैल ने दोनों खिलाड़ियों को एक आखिरी चांस देने की वकालत की है।

टफैल ने कहा कि हम इंसान है और गलतियां हमसे हो जाती है, ऐसे में दोनो खिलाड़ियों को सबक मिला होगा मगर उन्हें एक मौका और दिया जाना चाहिए। एक लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे टफैल ने वहां मीडिया से बात करते हुए कहा कि ‘मैंने अपनी जिंदगी में बहुत सारी गलतियां की है और उन्हीं से सीखकर मैं आगे बढ़ा हूं’। उन्होनें आगे कहा कि ‘मैंने ये शो देखा नहीं बस इसके बारे में थोड़ा बहुत जान पाया हूं, दोनों खिलाड़ियों के सामने उनका पूरा कॅरियर पड़ा है और मुझे लगता है कि मौका मिलने पर वो दोनों इस घटना से बाहर निकलकर एक बेहतर इंसान के रूप में फिर से सामने आएंगे।’

बता दें कि पूर्व अंपायर साइमन टफैल को लगातार आईसीसी अवॉर्ड मिलने के साथ साथ क्रिकेट इतिहास में सबसे बेस्ट अंपायर तक की उपाधि से भी नवाजा जा चुका है। टफैल अपने पूरे कॅरियर में कभी विवादों में नहीं रहे और ना ही उन्होनें कभी कोई गलत निर्णय दिया।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago