लाइफस्टाइल

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने जारी किया अपना लोगो, देखिए..

अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का लोगो जारी कर दिया गया है। हनुमान जयंती के अवसर पर बुधवार को ट्रस्ट ने अपना लोगो जारी किया। इस लोगो में धनुषधारी भगवान श्रीराम के चित्र को केंद्र में रखा गया है। साथ ही उनके परमभक्त बजरंगी बली के चित्र को भी लोगों में शामिल किया गया है। इस ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि लोगो के केंद्र में धनुषधारी प्रभु राम का चित्र है, जबकि दोनों साइड में हनुमानजी हैं।

प्रभु राम व हनुमानजी सदैव देश की रक्षा करेंगे

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट महासचिव राय ने कहा कि प्रभु राम व बजरंग बली सदैव देश की रक्षा करेंगे। ट्रस्ट का लोगो भी विशेष है। इसमें भगवान श्रीराम चंद्र की सौम्य छवि दर्शाई ​गई है, जिनके ऊपर वलयाकार ऊपरी परिधि पर में ट्रस्ट का नाम लिखा हुआ है। नाम के पूर्व व नाम के समापन पर हनुमानजी का चित्र है। इस लोगो में सूर्य की तेजवान किरणें भी शामिल हैं। लोगो के आधार पर ‘रामो विग्रहवान धर्म:’ अंकित है। इसका मतलब है कि प्रभु राम धर्म का साकार रूप हैं।

अब तक 5 करोड़ से ज्यादा दान मिल चुका ट्रस्ट को

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का खाता 25 मार्च को खोला गया था और इसके बारे में आधिकारिक तौर पर 2 अप्रैल को जानकारी दी गई। ट्रस्ट के खाते में अब तक 5 करोड़ से ज्यादा रकम जमा हो चुकी है। मंदिर निर्माण के लिए डोनेट करने वालों में सबसे ज्यादा वो लोग हैं, जो एक रुपए से लेकर 11 हजार तक दान कर रहे हैं।

Read More: रामायण में सुग्रीव बने अभिनेता श्याम सुंदर का निधन, गोविल व लहरी ने जताया शोक

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago