लाइफस्टाइल

शिलॉन्ग में चैरी ब्लॉसम की रंगत, 14 से शुरू फेस्टिवल का कल अंतिम दिन

विंटर सीजन में यदि आप कहीं जाने का मन बना रहे हैं तो इस बार नोर्थ ईस्ट की सैर कर आइए। यदि आप प्रकृति की खूबसूरती देखना चाहते हैं तो फिर पक्का प्लान बना ही लीजिए। जी हां, इन दिनों वहां आपको विभिन्न खास फूलों के साथ चैरी ब्लॉसम फूल देखने को मिलेंगे।

मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में इस फूल की खूबसूरती को देखने के लिए विभिन्न जगहों से पर्यटक यहां आते हैं। यही कारण है कि मेघालय सरकार नवम्बर माह में यहां खास तौर पर चैरी ब्लॉसम फेस्टिवल सेलिब्रेट करती है। इस बार यह फेस्टिवल 14 से 17 नवम्बर तक आयोजित किया जा रहा है।


गुलाबी फूलों वाले चेरी ब्लॉसम के इन पेड़ों की वजह से पूरा शिलॉन्ग गुलाबी नजर आने लगता है और जब ये फूल सड़कों पर गिरते हैं तो ऐसा लगता है मानो पूरी सड़क पर गुलाबी रंग की कालीन बिछ गई हो। यह नजारा देखने लायक होता है और इसे आपको बिल्कुल मिस नहीं करना चाहिए।

चेरी ब्लॉसम फेस्टिवल के दौरान फैशन शोज, रॉक कॉन्सर्ट, ब्यूटी पेजंट और गोल्फ टूर्नामेंट जैसे आयोजन भी होते हैं और इस फेस्टिवल का हिस्सा बनने वाले पर्यटक इन चीजों का भी मजा उठा सकते हैं।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago