बॉलीवुड

सुहाना का जूलियट वाला अंदाज़ देखकर पापा शाहरूख का झलका प्यार

बॉलीवुड किंग शाहरुख खान चाहे कितने भी व्यस्त हों पर वो अपनी फैमिली और बच्चों को पूरा टाइम देते हैं। ऐसा ही कुछ नज़ारा हाल ही में देखने को मिला जब वो अपने व्यस्त कार्यक्रम से कुछ समय निकाल कर बेटी सुहाना खान से मिलने लंदन पहुंचे। सुहाना लंदन में पढ़ाई कर रही हैं और हाल ही में उन्होंने एक प्ले में भाग लिया था, जिसमें वो जूलियट के किरदार में थीं।

ऐसे में शाहरूख अपनी बेटी का प्ले देखने और उन्हें चीयर करने के लिए लंदन पहुंच गए। इसके बाद शाहरूख ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं। जिसमें से एक तस्वीर में सुहाना के प्ले जूलियट का पोस्टर नज़र आ रहा है और दूसरी तस्वीर में वो अपनी बेटी सुहाना को प्यार से चूमते नज़र आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने अपना एक्सपीरियंस भी शेयर किया।

दोनों तस्वीरें पोस्ट करते हुए शाहरुख खान ने लिखा कि ‘लंदन में अपनी जूलियट के साथ। एक बहुत ही अच्छा एक्सपीरियंस था। सभी ने शानदार परफॉर्मेंस दी। पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं।’ इससे ये साफ जाहिर होता है कि शाहरुख को सुहाना का यह एक्‍ट काफी पसंद आया और आए भी क्‍यों ना वह अपनी बेटी से इतना प्‍यार जो करते हैं।

बाप-बेटी की इस प्‍यारी तस्‍वीर को पिछले 7 घंटों के अंदर अब तक 5 लाख से भी ज्‍यादा लाइक मिल चुके हैं। वहीं अगर शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों अपनी फिल्‍म ‘जीरो’ के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्‍म का निर्देशन आनंद एल. राय ने किया है और इसमें कैटरीना कैफ और अनुष्‍का शर्मा भी मुख्य भूमिका में हैं।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago