गरम मसाला

After Effect : 21 करोड़ी हुए शाहिद, बदल गए हालात

सितारे हमेशा एक से नहीं रहते। कभी दुख हिस्से आता है तो कभी खुशियां इंतज़ार कर रही होती हैं। ऐसा ही कुछ इन दिनों बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर के साथ हुआ है। पिछले कुछ सालों से शाहिद का कॅरियर ढलान पर था। मेहनत के बावजूद उन्हें अच्छी फिल्में नहीं मिल रही थीं। ‘पदमावत’ में भी सारा क्रेडिट रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के हिस्से चला गया था। इंडस्ट्री के लोग मानने लगे थे कि शाहिद के दिन अब चले गए हैं। यहां तक कि खुद शाहिद ने हाल ही एक इंटरव्यू में कहा था कि ‘कबीर सिंह’ के बाद उनके पास कोई फिल्म नहीं है।

लेकिन कहते हैं ना कि उम्मीद का दामन कभी नहीं छोड़ना चाहिए। कुछ ऐसा ही शाहिद ने किया। उन्होंने अपने वर्क पर फोकस किया, नतीजन आज वे इंडस्ट्री के फिर से बिजी कलाकार बन गए हैं। शाहिद के पास ढेरों फिल्मों के आॅफर्स हैं और शाहिद ने अब अपनी फीस भी बढ़ा ली है। पिछले कुछ समय तक एक फिल्म के लिए 12-13 करोड़ लेने वाले शाहिद ने अब अपनी ​फीस बढ़कार 21 करोड़ कर दी है।

गौरतलब है कि शाहिद की फिल्म ‘कबीर सिंह’ 21 जून को रिलीज हुई थी। विभिन्न आलोचनाओं के बावजूद फिल्म में शाहिद की एक्टिंग को सभी ने पसंद किया। फिल्म लगातार अच्छा बिजनेस कर रही है। फिल्म अब तक 190.64 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है। ​ट्रेड एनालिस्ट्स के अनुसार फिल्म जल्द ही 200 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी और कमाई के नए रिकॉर्ड भी बनाएगी।

आपको बता दें कि नीलिमा अजीम और पंकज कपूर के बेटे शाहिद ने 2003 में फिल्म ‘इश्क विश्क’ से कॅरियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने ‘विवाह’ और ‘जब वी मेट’ जैसी फिल्में की, जिन्होंने उनके कॅरियर को बूम दिया। लेकिन धीरे धीरे उनके कॅरियर की रफ्तार धीमी हो गई। पिछले लम्बे समय से वे एक सोलो हिट की तलाश में थे जो ‘कबीर सिंह’ से पूरी हो गई।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago