हलचल

दीपक चौरसिया पर हमले के बाद वरिष्ठ पत्रकारों ने उठाई आवाज

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन की शाहीन बाग में पिछले दिनों कवरेज करने पहुंचे एक टीवी चैनल के वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरसिया व उनके कैमरामैन पर हमले,अभद्र व्यवहार की हर जगह निंदा हो रही है और वरिष्ठ पत्रकारों के साथ बॉलीवुड सितारों ने भी ​कडे शब्दों में निंदा की है।

अभिनेता सुनील शेट्टी ने यह कहा-

गणतंत्र दिवस के मौके पर एक कार्यक्रम में अभिनेता सुनील शेट्टी ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरसिया बहुत सम्माजनक पत्रकार है और उनके साथ इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए थी।

वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चौधरी ने की कडी निंदा-

दूसरी तरफ वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चौधरी ने भी इस मामले में कडी निंदा करते हुए कहा है कि शाहीन बाग हमलावरों का नहीं है और पूरे देश में इस घटना का विरोध होना चाहिए।

चौरसिया के समर्थन में बाबा रामदेव-

योग गुरु बाबा रामदेव ने वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरिसया के समर्थन में आकर इस हमले की निंदा की है और कहा है कि इस तरह किसी को भी कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है और देश के सभी मीडिया वालों को भी इस घटना की निंदा कर आवाज उठानी चाहिए।

Read More: यह मायने नहीं रखता कि दो देशों की थ्यौरी दी किसने, जरूरी है देश का विकास

दोषी होने चाहिए गिरफ्तार-

वरिष्ठ टीवी पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने इस घटना की निंदा करते हुए इस मामले के दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है।

गौरतलब है कि शाहीन बाग में अपने चैनल के लिए कवरेज को गए वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरसिया पर लोगों ने हमला कर कैमरा तोड़ दिया था और दोनों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया था। हालांकि बाद में पीड़ित पत्रकार ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दे दी और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago