हलचल

कांग्रेस नेता अहमद पटेल का 71 साल की उम्र में निधन, कोरोना होने पर अस्पताल में हुए थे भर्ती

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का 71 वर्ष की उम्र में आज बुधवार तड़के निधन हो गया है। उनके बेटे फैसल पटेल ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है। पटेल कोरोना संक्रमित होने के बाद कई दिनों से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें कांग्रेस का ‘चाणक्य’ माना जाता था। वह दशकों तक गांधी परिवार के सबसे करीबी नेता रहे। अहमद पटेल के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई बड़े नेताओं ने दुख जताया है।

करीब महीने भर पहले वह कोरोना से संक्रमित पाए गए थे

अहमद पटेल के बेटे फैसल पटेल ने अपने ट्वीट में लिखा- ‘बहुत दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि मेरे पिता अहमद पटेल का निधन 25 नवंबर को तड़के 3.30 बजे हो गया। करीब महीने भर पहले वह कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद से उनकी हालत बिगड़ती गई और शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया। मैं सभी शुभचिंतकों से प्रार्थना करता हूं कि वे कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करें और भीड़ न करें व सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें।’

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता अहमद पटेल को तबीयत बिगड़ने के बाद गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पटेल अक्टूबर के पहले सप्ताह में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। हालांकि, 18 नवंबर को अहमद पटेल की पुत्री ने कहा था कि पिछले हफ्ते उनके पिता की सेहत में थोड़ा सुधार हुआ है। पटेल की बेटी मुमताज ने एक ऑडियो संदेश जारी करते हुए यह जानकारी दी थी।

अहमद पटेल की जगह कोई नहीं ले सकता: सोनिया गांधी

सोनिया गांधी ने एक शोक संदेश में कहा, ‘श्री अहमद पटेल के जाने से मैंने एक ऐसा सहयोगी खो दिया है, जिनका पूरा जीवन कांग्रेस पार्टी को समर्पित था। उनकी निष्ठा और समर्पण, अपने कर्तव्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, मदद के लिए हमेशा मौजूद रहना और उनकी शालीनता कुछ ऐसी खूबियां थीं, जो उन्हें दूसरों से अलग बनाती थीं।’ कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘मैंने ऐसा कॉमरेड, निष्ठावान सहयोगी और मित्र खो दिया जिनकी जगह कोई नहीं ले सकता। मैं उनके निधन पर शोक प्रकट करती हूं और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करती हूं।’

पटेल मुश्किल दौर में पार्टी के साथ खड़े रहे: राहुल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अहमद पटेल के निधन पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि पटेल एक ऐसे स्तंभ थे जो सबसे मुश्किल दौर में भी पार्टी के साथ खड़े रहे। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दुख जताते हुए कहा कि पटेल की कांग्रेस के प्रति प्रतिबद्धता और सेवा असीमित थी।

असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का 84 वर्ष की उम्र में निधन, कई नेताओं ने जताया दुख

तीन बार लोकसभा और 5 बार राज्यसभा सांसद रहे पटेल

गुजरात के भरूच जिले के अंकलेश्वर में 21 अगस्त, 1949 को जन्मे अहमद पटेल तीन बार लोकसभा सांसद और पांच बार राज्यसभा सांसद रह चुके थे। पटेल ने अपना पहला चुनाव वर्ष 1977 में भरूच से लड़ा था, जिसमें वो 62,879 वोटों से विजयी हुए। वर्ष 1980 में उन्होंने फिर यहीं से चुनाव लड़ा और इस बार 82,844 वोटों से जीते। वर्ष 1984 के अपने तीसरे लोकसभा चुनाव में उन्होंने 1,23,069 वोटों से जीत दर्ज की थी। साल 1993 से अहमद पटेल राज्यसभा सांसद थे। अहमद वर्ष 2001 से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार भी थे।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 months ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 months ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 months ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 months ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago