राजनीति

दिल्ली में भाजपा नेताओं से मिले सिंधिया, भोपाल में कमलनाथ सरकार ने हटवाए पोस्टर

कांग्रेस छोड कर भाजपा में शामिल हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया एक तरफ जहां दिल्ली में भाजपा के दिग्गज नेताओं से मुलाकात कर रहे थे तो दूसरी तरफ भोपाल पहुंचने से पहले उनके स्वागत में भाजपा द्वारा लगवाए पोस्टरों को कमलनाथ सरकार ने हटवा दिया है और कांग्रेसियों ने विरोध कर सिंधिया के पोस्टरों पर स्याही गिरा दी है।

भोपाल पहुंचेंगे सिंधिया, शुक्रवार को भरेंगे नामांकन

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया पहली बार गुरूवार दोपहर को भोपाल आ रहे हैं। सिंधिया शुक्रवार को भोपाल सीट से राज्यसभा के लिए अपना नामांकन भरेंगे।गौरतलब है कि भाजपा ज्वाईन करते ही ज्योतिरादित्य सिंधिया को भोपाल से राज्यसभा टिकट देने की घोषणा बुधवार को कर दी गई है।

दिल्ली में शाह व सिंह से मिले सिंधिया

भाजपा सदस्यता ग्रहण के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से पहली औपचारिक मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद गृह मंत्री शाह ने एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और कहा कि भाजपा में उनके आने व एमपी में जनता की सेवा करने से पार्टी और मजबूत होगी।

भोपाल में सिंधिया की तस्वीर पर फेंकी स्याही

ज्योतिरादित्य सिंधिया के भोपाल पहुंचने से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से सिंधिया के स्वागत में जगह जगह पोस्टर,बैनर लगाए गए। लेकिन ​बताया जा रहा है कि कमलनाथ सरकार ने इन पोस्टरों को हटवा दिया। भोपाल के एक चौराहा के पास सिंधिया के लगे पोस्टर पर स्याही फैंक कर फाड दिया गया। भोपाल नगर निगम की टीम ने कई जगह पोस्टरों को अवैध मानकर हटाने की कार्रवाई भी की।

Read More: सिंधिया के करीबी का दावा: राहुल से मिलने की कई बार कोशिश लेकिन नहीं दिया समय

सिंधिया के समर्थन में दिए इस्तीफे

इधर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में कांग्रेस नेताओं द्वारा इस्तीफे दिए जा रहे हैं। कांग्रेस के कुछ जिलाध्यक्षों सहित हर स्तर के पदाधिकारियों ने ये इस्तीफे दिए हैं। वहीं सिंधिया के समर्थन में कांग्रेस से बागी होकर बंगलूरू गए कांग्रेस विधायकों ने एक वीडियो जारी कर सिंधिया का समर्थन किया है। वीडियो में विधायकों ने कहा है कि वो पूरी तरह से महाराज के साथ हैं और वे कहेंगे ​तो कुएं तक में भी कूद सकते हैं।

 

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago