कारोबार

खुशखबरी: 10 अप्रैल से सभी अवधि के लोन पर 0.35 फीसदी की कटौती करेगा एसबीआई

देश में कोरोना महामारी संकट के बीच भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई ने अपने ग्राहकों को बड़ी राहत देने का ऐलान किया है। दरअसल, देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने मंगलवार को 10 अप्रैल से सभी अवधि के ऋणों पर कोष की सीमांत लागत आधारित ऋण ब्याज दर (एमसीएलआर) में 0.35 फीसदी कटौती करने की घोषणा की। इसके साथ ही बैंक ने बचत खाता जमा पर भी ब्याज दर को 0.25 फीसदी घटाकर 2.75 फीसदी कर दिया है। कोरोना संकट में भारतीय स्टेट बैंक के इन फैसलों का फायदा उसके लाखों ग्राहकों को होगा।

ब्याज दर 7.40 फीसदी वार्षिक हो जाएगी

एसबीआई ने अपने एक बयान में कहा कि एमसीएलआर में कटौती के बाद एक वर्ष की अवधि के ऋण पर ब्याज दर 7.75 फीसदी से घटकर 7.40 फीसदी वार्षिक हो जाएगी। जानकारी के लिए बता दें कि अधिकांश खुदरा ऋणों के लिए एक वर्ष की अवधि के कर्ज पर दर को पैमाना माना जाता है।

Read More: क्या है दक्षिण कोरिया की 3T नीति जिसका जिक्र पीएम मोदी ने किया

भारतीय स्टेट बैंक ने कहा कि इससे 30 वर्ष की अवधि वाले आवास ऋण की मासिक किस्त प्रति एक लाख रुपए के लोन पर 24 रुपए कम हो जाएगी। इसके अलावा एसबीआई ने बचत खातों की जमा पर ब्याज दर को 0.25 फीसदी घटाकर 2.75 फीसदी करने की भी घोषणा की है।

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago