ये हुआ था

सावित्रीबाई फुले ने महिलाओं में शिक्षा की ज्योति जगाने के लिए किया था आजीवन संघर्ष

अंग्रेजी मैय्या, अंग्रेजी वाणई शूद्रों को उत्कर्ष करने वाली पूरे स्नेह से।
अंग्रेजी मैया, अब नहीं है मुगलाई और नहीं बची है अब पेशवाई, मूर्खशाही।
अंग्रेजी मैया, देती सच्चा ज्ञान शूद्रों को देती है जीवन वह तो प्रेम से।
अंग्रेजी मैया, शूद्रों को पिलाती है दूध पालती पोसती है माँ की ममता से।
अंग्रेजी मैया, तूने तोड़ डाली जंजीर पशुता की और दी है मानवता की भेंट सारे शूद्र लोक को।

ये पंक्तियां भारत की पहली महिला शिक्षिका का दर्जा प्राप्त सावित्रीबाई फुले लिखी हैं। सावित्रीबाई फुले की आज 10 मार्च को 126वीं पुण्यतिथि है। एक महान समाज सेविका व क्रांतिज्योति के रूप में पहचान रखने वाली सावित्री बाई पेशवा शासन की विरोधी थीं। उस दौर में जब अंग्रेजी को बहुत बड़ा तबका शोषक मानता था, तब सावित्रीबाई इसकी हिमायती थीं। वे इसे एक अच्छी भाषा के तौर पर देखती थीं। सावित्रीबाई फुले अंग्रेजी को एक ऐसा जरिया मानती थी जो शि​क्षा के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान दे सकती थी। वे पेशवा शासन की बजाय अंग्रेजी शासन को अच्छा माना करती थीं, क्योंकि तब ख़ासकर महिलाओं और दलितों को शिक्षा के लिए पर्याप्त व्यवस्था व सुविधाएं उपलब्ध नहीं थी। इस अवसर पर जानिए उनके जीवन के बारे में कुछ अनसुनी बातें…

महज 17 साल की उम्र में बनी स्कूल की प्रिंसिपल

समाज सुधारक व शिक्षाविद् सावित्रीबाई फुले का जन्म 3 जनवरी, 1831 को महाराष्ट्र के सतारा जिले में हुआ था। उनका ज्योतिबा फुले से बाल विवाह हुआ था। ज्योतिबा के सहयोग से सावित्रीबाई ने पाश्चात्य शिक्षा हासिल की और मात्र 17 साल की उम्र में ही ज्योतिबा फुले द्वारा खोले गए लड़कियों के एक स्कूल की शिक्षिका और प्रिंसिपल बनीं।

सावित्रीबाई फुले ब्राह्मणवाद की ख़ासी विरोधी थी। उनके अनुसार, अंग्रेजों ने हमें गुलाम नहीं बनाया बल्कि ब्राह्म्णों ने जातिवाद फैलाकर शूद्रों को गुलाम बना रखा है। जब अंग्रेजी शासकों का विरोध हो रहा था, तब फुले ने ब्राह्म्णों के खिलाफ काफी कुछ लिखा। उनके लेखन का प्रभाव लंबे समय तक देखने को मिलता है।

वे चाहती थीं कि शूद्र शिक्षित हों और मेहनत करके आगे बढ़ें। इसलिए उनके लिए उन्होंने लिखा:

स्वाबलंबन का हो उद्यम, प्रवृत्ति ज्ञान-धन का संचय करो मेहनत करके
बिना विद्या जीवन व्यर्थ पशु जैसा निठल्ले ना बैठे रहो करो विद्या ग्रहण
शूद्र-अतिशूद्रों के दुख दूर करने के लिए मिला है कीमती अवसर अंग्रेजी शिक्षा प्राप्त करने का।

उस दौर में अंग्रेजी शिक्षा को अहम मानने वाली सावित्रीबाई फुले जानती थीं कि आने वाले समय में यह सर्वव्यापी भाषा होगी और हर तबके लिए फायदेमंद होगी। यह शायद उनकी दूरदर्शिता ही थी कि उन्होंने काफी जल्दी इस बात को समझ लिया था। 10 मार्च, 1897 को सावित्रीबाई फुले का पुणे में निधन हो गया था।

Read: फणीश्वर नाथ रेणु ने आपातकाल का विरोध करते हुए लौटा दिया था ‘पद्मश्री’ सम्मान

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 month ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 month ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 months ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 months ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago