बॉलीवुड

Video: सारा अली खान का थ्रोबैक वीडियो, सोशल मीडिया पर मचा रहा धमाल

सारा अली खान लगभग हर दिन जिम के बाहर देखी जाती है। उनकी इसी मेहनत ने उन्हें एक ग्लैमरस बॉलीवुड अभिनेत्री के रूप में बदला है। ये सभी जानते है कि फिल्मों में आने से पहले सारा अली खान का वजन काफी बढ़ा हुआ था। वे अक्सर अपने फैंस के साथ पुरानी यादों को साझा करती रहती है। एक बार फिर सारा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है जिसमें सारा को पहचानना मुमकिन ही नहीं नामुमकिन है।

दरअसल सारा अली खान सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव है। वे अपने फैंस के साथ वीडियो, फोटोज शेयर करती रहती है। फैंस भी उनकी तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार करते है तभी तो पोस्ट करते ही ये वीडियो और तस्वीरें जबरदस्त वायरल हो जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सारा ने शेयर किया है। जिसमें सारा अपने वहीं पुराने लुक में नजर आ रही है।

सारा के इस अवतार ने किया फैंस को हैरान

वीडियो में सारा अपनी सोती हुई दो दोस्तों का तेल मालिश गाने पर वीडियो बना रही है। सारा ये वीडियो प्लेन में बना रही हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए सारा लिखती है, “पेश है सारा का सारा। जो पहले था उसे हल्का बनाते हैं, और जो पहले था उसे और हल्का बनाते हैं।” वीडियो में सारा काफी क्यूट एक्सप्रेशन देती नजर आ रही है। सारा के इस वीडियो पर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे है। फैंस उनके इस लुक को देखकर हैरान भी हैं।

वरुण धवन के साथ आएंगी नजर

बता दें कि सारा अली खान  ने फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वहीं आने वाले समय में वे कार्तिक आर्यन के साथ लव आजकल-2 और कुली नं 1 में वरुण धवन के साथ दिखाई देंगी। फिलहाल वे अपनी रिलीज होने वाली फिल्म लव आजकल-2 के प्रमोशन में बिजी हैं।

 

Sushma Champawat

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago