बॉलीवुड

देवरानी-जेठानी बनने वाली थीं जाह्नवी और सारा, जानिए कौनसा है वो खास परिवार

बॉलीवुड में इन दिनों हर कहीं न्यूकमर्स के चर्चे हैं। जहां एक तरह आयुष्मान खुराना, विकी कौशल और राजकुुमार राव जैसे अभिनेताओं ने अपनी अदाकारी से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया है, वहीं सारा अली खान और जाह्नवी कपूर भी अपने लाखों फैंस बना चुकी हैं। फिल्मों के अलावा इनकी पर्सनल लाइफ भी अभी से ही सुर्खियां में रहने लगी हैं।

हाल ही करण के शो में आईं सारा ने एक्टर कार्तिक आर्यन पर अपने क्रश का खुलासा किया था। वहीं जाह्नवी और ईशान खट्टर के रोमांस की खबरें भी हर कहीं वायरल होती रहती हैं। मगर इनके पास्ट रिलेशन्स के बारे में शायद कम ही लोग जानते होंगें। आपको जानकर हैरानी होगी कि जाह्नवी और सारा एक दूसरे की देवरान-जेठानी बन सकती थीं।

दरअसल जाह्नवी और सारा लगभग एक ही समय में एक ही परिवार के भाइयों के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। सारा जहां कांग्रेस राजनेता के नाती वीर पहाड़िया संग रिलेशन में थीं, वहीं उनके भाई शिखर पहाड़िया के संग जाह्नवी कपूर के रिश्ते ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं। अगर ये रिलेशन लम्बे चलते तो ज़रा आप सोचकर देखिए क्या माहौल होता?

jhanvi and shikhar

करण के चैट शो में सारा अली खान ने बताया था कि वह एक बार रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कन्फर्म किया कि जिसके साथ व‍ह रिलेशनशिप में थीं, वह वीर पहाड़िया ही थे। वैसे करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में भी सैफ अली खान ने यह बताया था कि वह सारा के बॉयफ्रेंड से मिल चुके हैं और उसके साथ ड्रिंक भी कर चुके हैं।

sara with veer

बता दें कि वीर पहाड़िया कांग्रेस राजनेता और पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे के नाती हैं। हालांकि, साल 2016 में शुरू हुआ ये रिश्ता ज्यादा लम्बे समय तक नहीं टिक पाया। दूसरी तरफ जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया के रिश्ते से जुड़ी खबरों की शुरूआत भी साल 2016 में ही हुई थी। हालांकि, जाह्नवी की मां श्रीदेवी इन खबरों से काफी अपसेट थीं।

दरअसल एक पार्टी में ली गई इनकी किसिंग तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो गई थी और इसके बाद इनके अफेयर को लेकर काफी चर्चा हुई थी। हालांकि अब दोनों ही एक्ट्रेस अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुकी हैं और दोनों फिलहाल अपने कॅरियर पर फोकस कर रही हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो जाह्नवी जल्द ही IAF पायलट गुंजन शर्मा की बायोपिक में नज़र आने वाली हैं।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago