बॉलीवुड

अलग ही अंदाज में दिखीं सपना चौधरी, पुलिस को सैल्यूट कर साथ बनाई पूड़ियां

लॉकडाउन व कोरोना संकट में पुलिस के कार्यों से मशहूर डांसर सपना चौधरी भी प्रभावित हुई है। सोमवार को सपना ने नजफगढ़ थाने पहुंच कर पुलिस को सैल्यूट किया और जमीन पर बैठकर पुलिसकर्मियों के साथ पूडियां बनाने में सहयोग भी किया। जानिये इस खबर के बारे में-

हौसला बढ़ाने थाने पहुंची थी सपना चौधरी

प्राप्त जानकारी के अनुसार डांसर सपना चौधरी सोमवार को पुलिसकर्मियों का हौसला बढ़ाने नजफगढ़ पुलिस थाने पहुंची। सपना ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों के कार्यों की तारीफ की और सैल्यूट कर हौसला बढ़ाया।

Read More: लॉकडाउन उल्लंघन के आरोप में अपने बॉयफ्रेंड के साथ मॉडल पूनम पांडे गिरफ्तार

जमीन पर बैठकर बेलने लगीं पूड़ियां

सपना चौधरी ने थाने में पुलिस​कर्मियों का सहयोग किया और जमीन पर बैठकर लोगों के लिए बन रही पूड़ियों को बेला और मदद की। इस मौके पर थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता भी मौजूद रहे। सपना को अचानक पूड़ियां बेल मदद करता देख पुलिस​कर्मी चौंक गए। इस दौरान सपना चौधरी ने सफेद रंग का मास्क भी लगाया हुआ था।

गरीब व श्रमिकों को खाना खिला रही है दिल्ली पुलिस

गौरतलब है कि कोरोना संकट व लॉकडाउन में दिल्ली पुलिस गरीब,बेघर व श्रमिकों के लिए मदद कर रही है और इनके लिए खाना ​बनाकर खिला रही है। दिल्ली पुलिस के इस कार्य से प्रभावित होकर ही सपना चौधरी नजफगढ़ पुलिस थाने पहुंची और उनके कार्य की प्रशंसा कर मदद करते हुए पूरियां बनाने में सहयोग भी किया।

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago