उछल कूद

सानिया मिर्जा की टेनिस कोर्ट पर धमाकेदार वापिस, मां बनने के बाद जीता पहला खिताब

मां बनने के बाद भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने होबार्ट इंटरनेशनल महिला युगल का खिताब जीत कर शानदार वापस की है। उन्होंने यूक्रेन की नादिया किचेनोक के साथ खिताब जीता। यह जीत उनके लिए मां बनने के बाद पहला टूर्नामेंट है।

होबार्ट इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट में उनकी जोड़ीदार नादिया के साथ उन्होंने फाइनल मुकाबले में चीनी खिलाड़ियों झांग शुआई और पेंग शुआई की जोड़ी को हराया। खिताबी मुकाबला एक घंटा और 21 मिनट तक चला, जिसमें सानिया और नादिया ने उन्हें 6-4 6-4 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। यह सानिया के कॅरियर का 42वां डब्ल्यूटीए डबल्स खिताब है।

विजेता जोड़ी ने पहले गेम में ही चीनी खिलाड़ियों की सर्विस तोड़ी, लेकिन अगले गेम में उन्होंने सर्विस गंवा दिया। सानिया और नादिया को नौवें गेम में ब्रेक प्वाइंट मिला जिसके बाद उन्होंने आसानी से पहला सेट अपने नाम किया। चीनी जोड़ी का खेल दूसरे सेट के शुरू में भी अच्छा नहीं रहा और उन्होंने तीसरे गेम में सर्विस गंवा दी।

सानिया ने की दो साल बाद वापसी

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा जब मां बनी तो उसने टेनिस से दूरी बना ली। उन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की। सानिया ने वर्ष 2018 में एक बेटा इजहान को जन्म दिया।

होबार्ट इंटरनेशनल टूर्नामेंट से पहले सानिया ने अक्टूबर, 2017 में चाइना ओपन में आखिरी बार खेली थी। भारतीय महिला टेनिस को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाली सानिया युगल में नंबर एक खिलाड़ी रह चुकी है। उन्होंने 6 ग्रैंडस्लैम खिताब जीते हैं। उन्होंने वर्ष 2013 में सिंगल टेनिस से संन्यास ले लिया था। वह वर्ष 2007 में डब्ल्यूटीए एकल रैंकिंग में 27वें स्थान तक पहुंची थी। वह भी अपने कॅरियर में कलाई और घुटने की चोट से जूझती रही हैं।

Rakesh Singh

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago