ये हुआ था

बर्थडे: सलमान खान की इन विवादों से खराब हुई इमेज, फिर भी हैं बॉलीवुड के सुपरस्टार

बॉलीवुड में ‘दबंग खान’, ‘बॉडीगार्ड’, ‘सल्लू’, ‘सुल्तान’, ‘भाईजान’ के नाम से लोगों के दिलों पर राज करने वाले अभिनेता सलमान खान का नाम किसी पहचान का मोहताज नहीं हैं। सलमान को फिल्मों से ज्यादा उनके विवादों के कारण चर्चा में रहने के लिए जाना जाता है। भाईजान का विवादों से पुराना नाता रहा है। उनके साथ विवादों का सिलसिला उतना ही पुराना है, जितना समय उन्हें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आए हुए हो गया है। ‘ऐश्वर्या रॉय विवाद’ से लेकर ‘हिट एंड रन’ मामले तक बॉलीवुड के इस खान पर कई गंभीर आरोप लगे। इसके बावजूद सलमान आज हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सफ़लतम अभिनेताओं में से एक हैं। आज 27 दिसंबर को सलमान खान अपना 57वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर जानिए उनके नाम के साथ जुड़े कुछ विवाद…

सलमान भुला नहीं पाए अपना पहला प्यार

बॉलीवुड में ऐसी कई अधूरी कहानियां रही जो मुकम्मल ना हो सकीं। इन्हीं में से एक थी सलमान-ऐश्वर्या राय की कहानी। सलमान खान और ऐश्वर्या की प्रेम कहानी किसी से छुपी नहीं है। कॅरियर के शुरुआती दौर में दोनों का प्यार परवान चढ़ा। मगर, सलमान के गुस्सैल स्वभाव और बदसलूकी से तंग आकर ऐश्वर्या राय ने सलमान खान से अपने सभी रिश्ते तोड़ लिए। कहा जाता है कि भाईजान अपनी प्रेमिका ऐश्वर्या को उत्पीड़ित करते थे। यही वजह थी कि ये दोनों कुछ वर्षों साथ रहने के बाद आखिर अलग हो गए।

काला हिरण शिकार विवाद

साल 1999 में फिल्म हम साथ साथ है कि शूटिंग के दौरान सलमान खान और फिल्म के अन्य कलाकारों पर काले हिरण का शिकार करने का मामला सामने आया था। तकरीबन 19 साल से चल रहे इस मामले में तब्बू, नीलम, सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, दुष्यंत सिंह को बरी कर दिया गया वहीं सलमान खान को 5 साल की सजा सुनाई गई। इस मामले में वे फिलहाल जमानत पर चल रहे हैं।

हिट एंड रन विवाद

साल 2002 में सलमान खान एक बार फिर विवादों में आए। और इस बार उन पर एक की हत्या करने का गंभीर आरोप लगा। दरअसल देर रात सलमान ने फुटपाथ पर सोते हुए लोगों पर अपनी कार चढ़ा दी थी। इस हादसे में एक व्यक्ति की गंभीर रुप से मौत हो गई जबकि 3 लोग घायल हो गए थे। यह केस सालों तक कोर्ट में चला और बाद में सलमान इस केस से बरी हो गए।

अभिनेता विवेक ओबेरॉय के संग पंगा

मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय के लिए सलमान खान ने कई लोगों से पंगा लिया। तो कई हस्तियां ऐश्वर्या के लिए मिट भी गई। अभिनेता विवेक ओबेरॉय और सलमान की लड़ाई किसी से छिपी नहीं है। ऐश्वर्या के लिए विवेक को सलमान से पंगा लेना अपनी जिंदगी में बड़ा भारी पड़ा। बात साल 2003 की है जब विवेक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा किया।

दरअसल, सलमान खान से दूर होने के बाद ऐश्वर्या विवेक के नजदीक आ गई। जिसकी बातें मीडिया में भी हुई। सलमान को ये कतई बर्दाश्त नहीं हुआ और उन्होंने विवेक को फोन कर ऐश्वर्या से दूरी बनाने को कहा। विवेक ने सलमान की इस हरकत को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये उजागर कर दिया। हालांकि, विवेक ने बाद में सलमान से माफी भी मांगी मगर सलमान ने उन्हें आज तक माफी नहीं किया।

दो बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुके हैं अनिल कपूर, ‘मिस्टर इंडिया’ ने बनाया बॉलीवुड में स्टार

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago