ये हुआ था

सलमान का असल प्यार, नहीं रह सकते इनके बिना, करते हैं लाखों खर्च

बॉलीवुड के दबंग खान कहे जाने वाले अब्दुल राशीद सलीम खान यानी सलमान खान आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। सलमान की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ हमेशा चर्चा में रहती हैं। उनसे जुड़ी हर बात फैंस जानना चाहते हैं। सलमान की लव लाइफ भी हमेशा चर्चा में रहती है। लेकिन आज उनके बर्थडे पर हम उनके ऐसे लव के बारे में बता रहे हैं, जिसके बारे में कम लोग जानते हैं। उनका यह लव अपने पेट डॉग्स के लिए ​है, जिनसे वे बेहद प्यार करते हैं और उनकी देखभाल में लाखों रुपए भी खर्च करते हैं। साथ ही भले वो कितना ही बिजी क्यों ना हों इनके लिए टाइम जरूर निकालते हैं।

सलमान के पास दो बुल मस्टिफ ‘माइसन’ और ‘माइजान’ नाम के कुत्ते थे। जिनका 2016 में निधन हो गया था। सलमान उनके जाने के बाद काफी दुखी हो गए थे। सलमान को अपने ये दो कुत्ते जान से भी ज्यादा प्यारे थे। सलमान ‘माइसन’ और ‘माइजान’ को कई बार बिग बॉस के सेट पर भी ला चुके थे। सलमान अपने कुत्तों को लेकर बहुत पजेसिव हैं। सलमान का कहना है कि उन्होंने अपने कुत्तों से धैर्य और संयम सीखा है। वो मुझे अनकंडीशनल प्यार करना सिखाते हैं।

सलमान अपने कुत्तों को जानवर नहीं, बल्कि घर के सदस्य की तरह ही मानते हैं। सलमान आए दिन इनके साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं, जिसे देखकर उनका अपने कुत्तों के प्रति लगाव साफ दिखता है। बताया जाता है सलमान के एक कुत्ते की कीमत लगभग 2 लाख रुपए है जिस पर हर महीने 50 हजार रुपए का खर्च आता है।


सलमान के पास एक और डॉग ‘माई लव’ था जिसकी कुछ समय पहले ही मौत हो गई। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी थी। अपना दुख व्यक्त करते हुए सलमान ने लिखा था कि मेरा सबसे खूबसूरत कुत्ता ‘माय लव’ आज चला गया.. ईश्वर उसकी आत्मा को शांति दे। सलमान ने इसके साथ अपने डॉगी की एक तस्वीर भी पोस्ट की थी।
सलमान अपने कुत्तों को लेकर इतने पजेसिव रहते हैं कि जब वह अपनी फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ की शूटिंग कर रहे थे तब उनका एक कुत्ता सैंडी बीमार पड़ गया था। तब वह फिल्म की शूटिंग रोककर तुरंत राजस्थान से घर आ गए थे। साल 2011 में सलमान खान ने माइसन और माइजान की एक तस्वीर BSPCA को डोनेट की थी। ये संस्था जानवरों पशु कल्याण के लिए जागरुकता फैलाने का काम करती है।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

1 month ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

1 month ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 months ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 months ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago