ताजा-खबरें

सालार का 20 दिन बाद भी कायम है जलवा, नया रिकॉर्ड

21 दिसंबर को शाहरुख खान की डंकी रिलीज हुई थी, जिसके बाद 22 दिसंबर को प्रभास की सालार रिलीज हुई थी। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन करती हुई नजर आ रही हैं। लेकिन डंकी के मुकाबले सालार की कमाई डबल हो चुकी है, जो कि गुड न्यूज है। वहीं अब 20 दिन बाद भी सालार की कमाई नए रिकॉर्ड बनाने में सक्षम नजर आ रही है, जिसका सबूत यह है कि फिल्म ने 20वें दिन भारत में 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं इस वीकेंड पर यह कमाई और ज्यादा बढ़ती हुई नजर आने वाली है।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 20वें दिन सालार ने 2.05 करोड़ की कमाई हासिल की है, जिसके बाद भारत में कमाई 400 करोड़ पार हो गई है। वहीं इंडिया ग्रॉस 470.05 करोड़ और वर्ल्डवाइड 603.05 करोड़ की कमाई भारत में हासिल की है।

19 दिनों में कमाई की बात करें तो पहले दिन 90.7 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग करने वाली सालार ने दूसरे दिन 56.35 करोड़, तीसरे दिन 62.05 करोड़, चौथे दिन 46.3 करोड़, पांचवे दिन 24.9 करोड़, छठे दिन 15.6 करोड़, सातवें दिन 12.1 करोड़ की कमाई की था, जिसके बाद पहले हफ्ते का कलेक्शन 308 करोड़ हो गया था। जबकि डंकी इसके आधे ही थी। वहीं दूसरे हफ्ते यह कलेक्शन 70.1 करोड़ तक पहुंचा था. वहीं तीसरे हफ्ते यह कलेक्शन 23 करोड़ पार हो गया है।

Mukut Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago