बॉलीवुड

दशहरे पर सामने आया फिल्म ‘लाल कप्तान’ से सैफ अली खान का दशानन अवतार

बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म लाल कप्तान पिछले कुछ समय से सुर्खियों के बाजार में छाई हुई है। फिल्म से सैफ अली खान का लुक सामने आ ही चुका है। जिसके बाद यह फिल्म लगातार टॉकिंग पॉइंट बनी हुई है। बता दें कि सैफ अली खान पहली बार इस फिल्म में नागा साधु का किरदार निभाने जा रहे हैं। अब फिल्म का एक ओर पोस्टर रिलीज किया गया है। फिल्म के इस पोस्टर को दशहरे के एक दिन पहले रिलीज किया है। जिसमें सैफ दशानन अवतार में नजर आ रहे हैं।

रिलीज हुए पोस्टर में सैफ माथे पर लाल कपड़ा बांधे, लंबी डाढ़ी, जटाएं,माथे पर तिलक और चेहरे पर भस्म लगाए नजर आ रहे हैं। आनंद एल.रॉय ने ट्विटर पर फिल्म का पोस्टर रिलीज किया है। पोस्टर शेयर करते हुए आनंद ने कैप्शन दिया है, हर राम का अपना रावण, हर राम का अपना दशहरा।

फिल्म में स्पेशल अपीयरिंस देंगी सोनाक्षी

गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही फिल्म से कैरेक्टर लुक सामने आए हैं। जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया है। फिल्म का निर्देशन नवदीप सिंह ने किया है। फिल्म में सैफ अली खान के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, मानव विज, जोया हुसैन और दीपक डोबरियाल नजर आएंगे।

फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा स्पेशल अपीयरिंस में होगी। फिल्म में सोनाक्षी का रोल बेहद अहम माना जा रहा है। फिल्म लाल कप्तान 18 अक्टूबर, 2019 को रिलीज होने जा रही है।

सैफ के अपकमिंग प्रोजेक्ट

फिल्म लाल कप्तान के बाद सैफ के पास जिनमें ‘जवानी जानेमन’ और ‘तानाजी’ जैसी फिल्में पाइपलाइन में हैं। फिल्म जवानी जानेमन में सैफ बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू संग स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। वहीं फिल्म तानाजी में सैफ अली खान एक्टर अजय देवगन के साथ सिने पर्दे पर नजर आएंगे।

Sushma Champawat

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago