उछल कूद

बीसीसीआई का फरमान, सचिन और गांगुली के अधूरे रह जाएंगे अरमान!

महान क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई ) ने नया फरमान जारी किया है। ‘हितों के टकराव’ को लेकर ये दोनों पूर्व दिग्गज खिलाड़ी पहले भी विवादों में आ चुके हैं। लेकिन इस बार बीसीसीआई ने उन्हें दो हफ्ते का वक़्त दिया है। दरअसल, इस बार स्पोर्ट्स एक्सपर्ट्स पैनल और कॉमेंटेटर्स पर गाज गिरी है। बोर्ड के आदेश के अनुसार, ब्रॉडकास्ट चैनल स्टार स्पोर्ट्स के लिए कॉमेंट्री कर रहे सभी मौजूदा और पूर्व खिलाड़ियों को बीसीसीआई ने मैचों की कॉमेंट्री या बोर्ड में से किसी एक को चुनने के लिए कहा है।

निर्णय लेने के लिए दो हफ्ते का समय दे सकता है बीसीसीआई

माना जा रहा है कि बतौर स्पोर्ट्स एक्सपर्ट्स किसी पैनल में शामिल और कॉमेंट्री कर रहे पूर्व और मौजूदा खिलाड़ियों को बीसीसीआई कॉमेंट्री या बोर्ड दोनों में से एक चुनने के लिए अधिकतम दो हफ्ते का वक़्त दे सकता है। बीसीसीआई ने कहा है कि ये सभी एक्सपर्ट्स एक ही समय में बीसीसीआई, आईपीएल और स्टार स्पोर्ट्स के साथ जुड़कर जस्टिस आर एम लोढ़ा समिति के सुझावों का उल्लंघन कर रहे हैं। बीसीसीआई के मुताबिक़, यह सीधे तौर पर हितों के टकराव का मामला माना जाएगा।

बोर्ड के एथिक्‍स ऑफिसर डीके जैन ने जारी किया आदेश

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीसीसीआई के पास ‘हितों के टकराव’ से जुड़ी एक शिकायत पहुंची थी। इसके बाद ही बोर्ड के एथिक्‍स ऑफिसर डीके जैन ने इस शिकायत पर यह आदेश दिया है। जैन द्वारा पास किए गए आदेश में पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, वीवीएस लक्ष्‍मण, हरभजन सिंह समेत करीब 20 पूर्व और वर्तमान क्रिकेटर्स की मौजूदगी और कॉमेंट्री करने पर सवाल उठाए गए हैं। इस आदेश में क्रिकेट एक्सपर्ट्स के एक ही समय में बीसीसीआई/आईपीएल और स्टार स्पोर्ट्स के साथ जुड़ाव पर सवाल उठाया है।

Read More: सचिन तेंदुलकर की हिंदी कॉमेंट्री आज के कॉमेंटेटर्स के लिए मिसाल है?

एमपीसीए के सदस्य संजीव गुप्ता ने की थी बोर्ड को शिकायत

बीसीसीआई के एथिक्‍स ऑफिसर डीके जैन ने ‘एक व्यक्ति एक पद’ के नियम पर ध्यान देते हुए कहा कि सौरव गांगुली दिल्ली कैपिटल्स के मेंटर, क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी मेंबर, स्टार स्पोर्ट्स के कमेंटेटर और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल चीफ में से किसी एक पद पर ही बने रह सकते हैं। इसके अलावा सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण भी एक ही समय में दो पदों पर हैं। वहीं मौजूदा खिलाड़ी हरभजन सिंह, पार्थिव पटेल, इरफान पठान और मनोज तिवारी अभी रिटायर नहीं हुए हैं, ऐसे में उनको कॉमेंट्री करने की इजाज़त नहीं होगी। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद ये सभी किसी एक पद पर काम कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए यह भी बता दे कि, बीसीसीआई को इस बारे में शिकायत मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य संजीव गुप्ता ने की थी, जिसके बाद बोर्ड हरक़त में आया है।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago