बॉलीवुड एक्टर परेश रावल के निधन की अफवाह उड़ी, अभिनेता ने वायरल पोस्ट पर दी प्रतिक्रिया

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के इस दौर में कई बड़ी हस्तियों और सितारों के निधन की झूठी खबर भी उड़ रही है। यहां तक कि लोग निधन से जुड़ी सच्चाई की बगैर किसी आधिकारिक पुष्टि के पोस्ट को आगे शेयर कर श्रद्धांजलि भी दे देते हैं। ऐसा ही मामला एक बार फिर सामने आया है, जिसमें बॉलीवुड के सीनियर अभिनेता की निधन की झूठी खबर उड़ा दी गई है। दरसअल, बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल ने एक वायरल पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उनको श्रद्धांजलि दी गई है। इसका जवाब अभिनेता ने खुद मजाकिया अंदाज में दिया है। इसके बाद उनके प्रशंसक भी इस पोस्ट पर उनके मीम साझा कर मजे ले रहे हैं।

गलतफहमी के लिए खेद है, क्योंकि मैं 7 बजे के बाद सोया: रावल

अभिनेता  ने उस पोस्ट को शेयर किया है, जिसमें उनकी फ्रेम की हुई तस्वीर लगी है। साथ में लिखा है, आज दिनांक 14/05/2021 को सुबह 7: 00 बजे फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा परेश रावल जी की मृत्यु हो गई। साथ में जलते दिए और मोमबत्ती के साथ श्रद्धांजलि दी गई है। इसमें लिखा है, अत्यंत दुख के साथ सूचित किया गया कि फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा रहे परेश रावल जी हमारे बीच नहीं रहे। वहीं, इस पोस्ट के साथ परेश रावल ने अपने ट्विटर हैंडल से कमेंट किया है, ‘गलतफहमी के लिए खेद है क्योंकि मैं 7 बजे के बाद सोया था।’

जल्द ही बॉक्सिंग कोच के रोल में नजर आएंगे अभिनेता

आपको जानकारी के लिए बता दें कि अभिनेता परेश रावल सोशल मीडिया में काफी सक्रिय हैं और अपने ट्वीट्स के जरिए फॉलोअर्स से संवाद भी करते रहते हैं। वह मौजूदा मुद्दों पर मुखरता से बोलते हैं। सीनियर अभिनेता के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वो फरहान अख्तर स्टारर फिल्म ‘तूफ़ान’ में उनके बॉक्सिंग कोच की भूमिका में नजर आएंगे।

मालूम हो कि इससे पहले वेटरन अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि के निधन की अफवाह उड़ी थी, उन्होंने भी इंस्टाग्राम पर अपनी ताजा तस्वीर पोस्ट करके अपने जीवित होने का सबूत दिया था। फिर महाभारत में ‘भीष्म पितामह’ का किरदार निभाने वाले प्रसिद्ध अभिनेता मुकेश खन्ना के निधन की ख़बरें उड़ाई गई, जिसके बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इन खबरों का खंडन किया था। इनके अलावा कई अन्य क्षेत्रों की हस्तियों के बारे में भी हालिया समय में निधन की झूठी खबरें फैलाई जा चुकी है।

ट्विटर ने अभिनेत्री कंगना रनौत का अकाउंट सस्पेंड किया, KOO ने अपने प्लेटफॉर्म पर किया स्वागत

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago