हलचल

18 अप्रैल को सभी बैकों की आरटीजीएस सुविधा चौदह घंटे के लिए बंद रहेगी: आरबीआई

देश में विभिन्न बैकों के ग्राहकों को रविवार के दिन डिजिटल भुगतान रियल टाइम ग्रॉस सेट्लमेंट यानि आरटीजीएस सुविधा में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक ने सोमवार को कहा कि डिजिटल भुगतान रियल टाइम ग्रॉस सेट्लमेंट (आरटीजीएस) की सुविधा 18 अप्रैल के दिन को 14 घंटे के लिए बंद रहेगी। आरबीआई ने अपने एक बयान में कहा है कि आरटीजीएस में तकनीकी सुधार के लिए रविवार को कुछ घंटे के लिए सुविधा को बंद किया जा रहा है।

रविवार दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी यह सुविधा

भारतीय रिजर्व बैंक ने प्रेस नोट में कहा कि इसके लिए शनिवार यानि 17 अप्रैल की मध्यरात्रि से रविवार दोपहर 2 बजे तक आरटीजीएस सुविधा बंद रहेगी। हालांकि, इस दौरान नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर (एनईएफटी) की सुविधा बिना किसी रूकावट के जारी रहेगी। आरबीआई ने सभी बैंकों से कहा है कि वह अपने-अपने ग्राहकों को इस बारे में सूचित कर दें, जिससे वे भुगतान को सुचारु रखने की योजना बना लें। बता दें, रियल टाइम ग्रॉस सेट्लमेंट में तकनीकी सुधार के लिए रिजर्व बैंक ने रविवार का दिन इसलिए चुना है कि यह हॉलीडे का दिन होता है और इस दिन आरटीजीएस इस दिन अन्य दिनों की तुलना में कम होते हैं।

Read: दुर्घटना के दौरान ड्राइवर नशे में हुआ तो बीमा कंपनी को दावा नकारने का हक: सुप्रीम कोर्ट

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago