उछल कूद

रोनाल्डो के इस कारनामे से मेसी फैन्स को झटका लग सकता है!

जुवेंटस फॉरवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एटलेटिको मैड्रिड के खिलाफ हैट-ट्रिक जड़ डाली। क्योंकि इटालियंस ने 2-0 के पहले चरण में 3-0 से जीत हासिल की और चैंपियंस लीग के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया।

रियल मैड्रिड के पूर्व खिलाड़ी रोनाल्डो ने एटलेटिको के डिफेंडरों का सामना करते हुए हर हाफ में एक हेडर किया और फिर लास्ट में पेनल्टी ली और रोनाल्डो ने जुवेंटस में अपनी पहली हैट्रिक की।

इससे पहले रोनाल्डो ने 2016-17 में रियाल मैड्रिड की ओर से एटलेटिको मैड्रिड के खिलाफ हैट्रिक लगाई थी।  र्स्ट लेग में एटलेटिको मैड्रिड ने जुवेंट्स को 2-0 से हराया था। इस तरह जुवेंट्स ने स्पेनिश टीम को 3-2 के अंतर से बाहर कर दिया।

मैसी फैन्स को झटका लग सकता है

एथलेटिको के सामने हैट्रिक लगाकर रोनाल्डो ने मैसी के बराबर ही हैट्रिक लगा ही है। अब दोनों के नाम 8-8 हैट्रिक हैं। रोनाल्डो ने फिलहाल टीम को एक नया जोश दिया है। सीधे तौर पर टीम की जान रोनाल्डो ही हैं। किसने कितनी हैट्रिक लगाई यहां समझते हैं।

CR7

रोनाल्डो की बात करें तो पुर्तगाल के खिलाड़ी ने चैम्पियंस लीग में अपनी पहली हैट्रिक 2012-13 में एएफसी अजाक्स के खिलाफ लगाई थी। बात 2013-14 की है जिसमें गालातासारे एसके के खिलाफ रोनाल्डो की हैट्रिक दर्ज है। 2015-16 में रोनाल्डो ने शख्तर डोनेटस्क, माल्मो एफएफ और वीएफएल वूल्फ्सबर्ग के खिलाफ हैट्रिक जड़ डाली थी और गजब का माहौल बना दिया था।

2016-17 की बात करें तो इस साल में रोनाल्डो ने बेयर्न म्यूनिख और एटलेटिको मैड्रिड के खिलाफ हैट्रिक बनाई थी। अब मंगलवार रात उन्होंने फिर एटलेटिको मैड्रिड के खिलाफ यही कारनामा कर दिखाया।

बार्सिलोना के मैसी के क्या हाल हैं

अर्जेंटीना की फुटबॉल टीम के कप्तान और बार्सा के स्टार प्लेयर लियोनेल मेसी ने चैम्पियंस लीग में अपनी पहली हैट्रिक 2009-10 में आर्सेनल के खिलाफ लगाई थी। इसके बाद आया साल 2011-12 जिसमें विक्टोरिया प्लेजेन, बेयर लेवरकुसेन के सामने हैट्रिक लगाई थी। उन्होंने 2013-14 में एएफसी अजाक्स, 2014-15 में एपोएल और 2016-17 में सेल्टिक और मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ हैट्रिक जड़ी थी। मेसी ने 2018-19 में पीएसवी इन्डहोवेन के खिलाफ हैट्रिक लगाई।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago