ये हुआ था

आर. के. नारायण ने स्कूली जीवन की मनोरंजक घटना पर लिखा था अपना पहला उपन्यास

भारत में अंग्रेजी साहित्य के मशहूर उपन्यासकारों में से एक आर. के. नारायण की आज 117वीं जयंती है। उन्होंने दक्षिण भारत के एक काल्पनिक शहर मालगुड़ी को आधार बनाकर अपनी रचनाएं लिखी, जो काफी पसंद की गईं। वर्ष 1960 में उन्हें उपन्यास ‘गाइड’ के लिए ‘साहित्य अकादमी पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया था। इस उपन्यास पर बॉलीवुड में फिल्म बन चुकी है, जो सफल भी रहीं। अंग्रेजी उपन्यासकार आर. के. नारायण को वर्ष 2000 में भारत सरकार ने देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘पद्म विभूषण’ से नवाजा। इस खास अवसर पर जानिए आर के नारायण के जीवन के बारे में कुछ अनसुनी बातें…

आर. के. नारायण का जीवन परिचय

उपन्यासकार आर. के. नारायण का जन्म 10 अक्टूबर, 1906 को तमिलनाडु के मद्रास (वर्तमान चेन्नई) में हुआ था। उनका पूरा नाम रासीपुरम कृष्णास्वामी नारायणस्वामी हैं। उनके पिता तमिल भाषा के शिक्षक हुआ करते थे। उनकी दादी ने उन्हें ‘कुंजप्पा’ के उपनाम से पुकारती थी। उनका पालन-पोषण उनकी दादी ने किया था। नारायण ने वर्ष 1930 में अपनी शिक्षा पूरी कर ली थी। उसके बाद उन्होंने कुछ समय अध्यापन कार्य करवाया, लेकिन जल्द ही वह पूर्णरूप से लेखन कार्य में जुट गए।

वर्ष 1935 में प्रकाशित हुआ पहला उपन्यास

आर. के. नारायण ने अपना लेखन कार्य अंग्रेजी साहित्य में किया। उनका पहला उपन्यास ‘स्वामी एंड फ्रेंड्स’ वर्ष 1935 में प्रकाशित हुआ था। यह उपन्यास एक स्कूली लड़के स्वामीनाथन के स्कूली जीवन की बेहद मनोरंजक घटनाओं पर लिखा गया। इसमें एक स्कूली लड़के की सामान्य शरारतों और उसके एवज में मिलने वाली सजाओं का वर्णन है। इसके बाद उनका वर्ष 1937 में ‘स्नातक’ (द बैचलर ऑफ आर्ट्स) उपन्यास प्रकाशित हुआ। इसमें उन्होंने एक संवेदनशील युवक चंदन के माध्यम से उसकी पढ़ाई, प्रेम और विवाह संबंधी पश्चिमी विचारों का अपने सामाजिक ढांचे के बीच उठते सवालों को दर्शाया।

आर के नारायण के कुछ अन्य प्रमुख उपन्यास

‘द डार्क रूम’ 1938, ‘द इंग्लिश टीचर’ 1945, ‘मिस्टर संपथ’ 1947, ‘द फ़ाइनेंशियल एक्सपर्ट’ 1952, ‘वेटिंग फ़ॉर द महात्मा’ 1955, ‘द गाइड’ 1958, ‘द मैन इटर ऑफ़ मालगुडी’ 1961, ‘द वेंडर ऑफ़ स्वीट्स’, ‘द पेंटर ऑफ़ साइंस’, ‘ए टाइगर फ़ॉर मालगुडी’, ‘टाल्केटिव मेन’ 1976, ‘द वर्ल्ड ऑफ़ नागराज’ 1990 व ‘ग्रेन्डमदर्स टेल’ 1992 आदि हैं।

आर. के. नारायण द्वारा लिखित कुछ निबंध

उपन्यासकार आर. के. नारायण ने अंग्रेजी भाषा में कई निबंध भी लिखे हैं। उनमें प्रमुख हैं- नेक्स्ट सन्डे, रिलक्टेंट गुरु, अ व्रितेर्स नाईटमेयर, द वर्ल्ड ऑफ़ स्टोरी-टेलर, अन्य कृतिया- माय डेज, माय डातेलेस डायरी, द एमराल्ड रूट, गोडस, डेमोंस एंड ओठेर्स।

अंग्रेजी नॉवलिस्ट नारायण साहब की प्रसिद्ध कहानियां

आरके नारायण की कहानियां कई संग्रह में संकलित है, जो निम्न हैं- ‘मालगुडी डेज’ (1942), ‘अ हॉर्स एण्ड गोट्स एण्ड अदर स्टोरीज़’ (1970), ‘अं​डर द बैनियन ट्री एंड अदर स्टोरीज़’ (1985)।

इनके अतिरिक्त उन्होंने भारतीय महाकाव्यों रामायण- 1972 और महाभारत- 1978 का संक्षिप्त आधुनिक गद्य संस्करण भी प्रकाशित किया है। उनकी दो खण्डों वाली आत्मकथा का शीर्षक ‘माई डेज़- अ मे’म्वा एण्ड माई डेटलेस डायरी- एन अमेरिकन जर्नी’ है।

‘मालगुडी डेज’ धारावाहिक को हिंदी दर्शकों ने खूब सराहा

आर. के. नारायण ने आमतौर पर मानवीय पहलुओं पर दैनिक जीवन में घटित घटनाओं का चित्रण किया हैं, जिसमें शहरी जीवन, पुरानी परंपराओं के साथ टकराहट है। उनकी लेखन शैली शालीन है जिसमें सुसंस्कृत हास्य, लालित्य और सहजता का मिश्रण देखने को मिलता है। उनकी ‘मालगुडी की कहानियां’ में अद्भुत रोचक कहानियों का संकलन है। दक्षिण भारत के प्रसिद्ध क्षेत्र मैसूर व चेन्नई में उन्होंने आधुनिकता और पारंपरिकता के बीच यहां-वहां ठहरते साधारण चरित्रों को देखा और उन्हें अपने असाधारण कथा-शिल्प के माध्यम से उन्हें अपनी कहानियों के पात्र बना लिए। ‘मालगुडी डेज’ पर दूरदर्शन ने टीवी सीरियल बनाया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

आरके नारायण को मिले पुरस्कार और सम्मान

प्रसिद्ध उपन्यासकार आर. के. नारायण ने भारत में अंग्रेजी साहित्य के विकास में खूब योगदान किया, जिसके कारण उनको कई पुरस्कार और सम्मान मिले। उन्हें भारत सरकार ने वर्ष 1964 में ‘पद्म भूषण’ और वर्ष 2000 में ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित किया। वर्ष 1960 में उनकी कृति ‘द गाइड’ के लिए उन्हें ‘साहित्य अकादमी’ पुरस्कार प्राप्त हुआ था। आरके नारायण रॉयल सोसायटी ऑफ लिटरेचर के फेलो और अमेरिकन एकेडमी ऑफ आर्ट्स एंड लेटर्स के मानद सदस्य भी रहे। नारायण को रॉयल सोसायटी ऑफ लिटरेचर द्वारा 1980 में ए.सी. बेसन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

तमिलनाडु के चेन्नई शहर में हुआ निधन

अंग्रेजी साहित्य में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले आर. के. नारायण का 13 मई, 2001 को चेन्नई में निधन हुआ और इस साहित्यकार ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

Read: तिलिस्मी लेखक दुर्गा प्रसाद खत्री ने अपने पिता की परंपरा को आगे बढ़ाने का किया था काम

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 months ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 months ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 months ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 months ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 months ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 months ago