उछल कूद

रेक्स सिंह जिसने एक पारी में झटके 10 विकेट और 36 रनों पर ढेर कर दी सामने वाली टीम, वीडियो देखें

आपको इरफान पठान याद है जिन्होंने आते ही अपनी कहर बरपाती गेंदबाजी से क्रिकेट की दुनिया में सैलाब ला दिया था। वैसा ही अंदाज लेकर मैदान पर एक और गेंदबाज आ गया है जिसने कूच बिहार अंडर 19 ट्रॉफी के मैच में एक पारी में 10 विकेट ले डाले और सामने वाली टीम को मात्र 36 रनों पर ढेर कर डाला। मणिपुर राज्य की टीम से खेलने वाले युवा तेज गेंदबाज रेक्स सिंह ने ये कारनामा अरुणाचल प्रदेश की टीम के खिलाफ किया है। इस मैच में रेक्स ने महज 9.5 ओवर डालते हुए 11 रन देकर पूरे 10 के 10 विकेट झटक डाले।

 

रैक्स ने 6 ओवर मेडन डालते हुए सामने वाली टीम के 5 बल्लेबाजों को तो बोल्ड करते हुए वापस पवैलियन का रास्ता दिखाया। 10 विकेट झटकने वाले रैक्स के पास दो बार हैट्रिक लेने के मौके आए थे लेकिन वो कामयाब नहीं हो पाए। रैक्स की गेंदबाजी का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वहां कमेंट्स की बाढ़ आ गई और इस तेज गेंदबाज को टीम इंडिया का अगला स्टार बताया जाने लगा। कई लोगों ने उनकी तुलना इरफान पठान से भी की है। रैक्स 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाने वाले भारत के तीसरे गेंदबाज भी बन गए हैं सबसे पहले 1954 में सुभाष गुप्ते ने ये कारनामा किया था। उनके बाद अनिल कुंबले ने पाकिस्तान के खिलाफ दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर एक पारी में सभी 10 विकेट हासिल किए थे।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago