गरम मसाला

प्रख्यात रंगकर्मी उषा गांगुली का कोलकाता में निधन, राजस्थान में हुआ था जन्म

फेमस हिंदी थिएटर आर्टिस्ट उषा गांगुली का निधन हो गया है। उन्होंने 75 साल की उम्र में गुरुवार, 23 अप्रैल को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उषा गांगुली ने कोलकाता में अपनी आखिरी सांस ली। जानकारी के अनुसार, उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। उन्होंने वर्ष 1976 में रंगकर्मी थिएटर ग्रुप की स्थापना की थी। 1970-80 के दशक में उषा ने कोलकाता में हिंदी थिएटर के लिए अपनी एक अलग पहचान कायम की थी।

रीढ़ की हड्डी की समस्या से थीं परेशान

रंगकर्मी उषा के छोटे भाई राजीव गांगुली ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वो (उषा गांगुली) रीढ़ की हड्डी की समस्या से लंबे वक्त से परेशान थीं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उषा गांगुली का जन्म वर्ष 1945 में राजस्थान के जोधपुर में हुआ था, जबकि उनकी परिवार उत्तर प्रदेश के नरवा से है। उषा की पढ़ाई-लिखाई कोलकाता में हुई। भरतनाट्यम् डांस सीखने के बाद वे कोलकाता चली गई थीं। वहां उन्होंने श्री शिक्षायतन कॉलेज, कोलकाता में पढ़ाई करते हुए हिंदी साहित्य में मास्टर्स ​डिग्री ली।

Read More: कोरोनो संकट के बीच आरबीआई ने किसानों की मदद करने के लिए लिया ये फैसला

संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित

रंगमंच में उषा गांगुली के अतुल्य योगदान के लिए उन्हें ‘संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार’ से भी सम्मानित किया गया था। उन्होंने अपनी रंगकर्मी नामक संस्था के बैनर तले कई नाटकों का मंचन किया और देश की प्रसिद्ध रंगकर्मी बनीं। उषा ने ‘महाभोज’, ‘होली’, ‘रुदाली’, ‘कोट मार्शल’ जैसे नाटकों से प्रसिद्ध हासिल की थी। उनका पहला प्ले ‘मिट्टी की गाड़ी’ था। बता दें, उषा गांगुली कोलकाता के एक कॉलेज में हिंदी की शिक्षिका भी रहीं।

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago