ताजा-खबरें

मशहूर ज्योतिषी बेजान दारूवाला का निधन, कोरोना वायरस बताई जा रही वजह

विश्व प्रसिद्व मशहूर ज्योतिषी बेजान दारूवाला का 90 वर्ष की आयु में आज अहमदाबाद के अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया है और मीडिया रिपोर्ट में मौत की वजह कोरोना वायरस संक्रमण बताई जा रही है। हालांकि कोरोना से मृत्यु की खबरों का उनके बेटे ने खंडन किया है।

गुजरात के सीएम विजय रूपाणी ने जताया दुख

मशहूर ज्योतिषी बेजान दारूवाला के निधन पर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने दुख जताया है। इधर मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार दारूवाला को कोरोना संक्रमण हो गया था और उन्हें अहमदाबाद के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था और वह वेंटीलेटर पर भी थे। उनके बेटे नास्तुर दारूवाला ने कोरोना से मृत्यु की खबरों का खंडन कर मीडिया में बयान दिया है कि उन्हें निमोनिया था और ऑक्सीजन की कमी से मृत्यु हो गई है।

इन भविष्यवाणियों से चर्चा में आए थे दारूवाला
ज्योतिष के क्षेत्र में बेजान दारूवाला एक बडा नाम था और उन्होंने करगिल युद्व से लेकर गुजरात में भूकंप जैसी कई भविष्यवाणियां भी की थी। साल 2004 में जहां उन्होंने कांग्रेस के मनमोहन सिंह के देश का प्रधानमंत्री बनने की भविष्यवाणी की थी तो वहीं 2014 में उन्‍होंने नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने की भविष्‍यवाणी कर दी थी।

भगवान गणेश के थे परम भक्त

ज्योतिषी बेजान दारूवाला भगवान गणेश के परम भक्त थे और उन्हें वैदिक ज्योति​षी,हस्त रेखाओं व अंक ज्योतिष का भी विशेष ज्ञान था। ज्योतिष की विभिन्न विधाओं को उन्होंने एक साथ लाकर लोगों को लाभ दिया था और कई सटीक भविष्यवाणियां की थी। उन्होंने ज्योतिष की वेबसाइट भी शुरू की थी।

Ajay Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago