लाइफस्टाइल

बहस करिए, लड़ाई करिए, बढ़ेगा आपके रिश्ते में प्यार

अगर आप अपने साथी से रोज लड़ते हैं तो यह आपके रिश्ते में कड़वाहट घोल ​देगा। यदि आप अपने पार्टनर से कभी नहीं लड़ते या कभी बहस नहीं करते तो यह भी खुश होने वाली बात नहीं है। हाल ही आई एक स्टडी के मुताबिक रिश्ते में प्यार बनाए रखने के लिए आपस में थोड़ा बहुत लड़ना भी जरूरी है। अगर पार्टनर से कभी भी आपकी बहस नहीं होती तो इसका मतलब यह नहीं है कि सब कुछ स्मूद चल रहा है।
हो सकता है कि अच्छा रिश्ता बनाए रखने के चक्कर में आप दोनों के बीच समय के साथ वैचारिक गैप आ गया हो। आप आपस में मुद्दों पर डिस्कस करना ही नहीं चाहते ताकि बेवजह तनाव की स्थिति पैदा ही ना हो। लेकिन यह आपके रिश्ते के लिए घातक हो सकता है।

रिश्ते को रिफ्रेश करेगी लड़ाई

जब सब कुछ हमेशा स्मूद चलता रहता है तो उसमें नीरसता आ जाती है। स्टडी के मुताबिक जब पार्टनर्स आपस में लड़ते हैं या बहस करते हैं तो वे अपने रिश्ते को और भी बेहतरी से समझ पाते हैं। बहस और लड़ाई में दोनों अपने मन की बात खुलकर बयां कर पाते हैं, इससे न सिर्फ गलतफहमियां दूर होती हैं, बल्कि रिश्ता रिफ्रेश भी हो जाता है। इससे फिर से जिंदगी की गाड़ी को ट्रेक पर लाने में मदद मिलती है।

मन हो जाता है हल्का

बहुत से लोगों की आदत होती है कि वे अपने दिल की बात अपने तक ही सीमित रखते हैं। अपने पार्टनर को यह सोचकर नहीं बताते कि वह परेशान होगा या अपने पार्टनर की गलत बात पर भी इसलिए नहीं बोलते कि बात बेवजह बढ़ेगी। ऐसे में वे अंदर ही अंदर परेशान होते रहते हैं। यह परेशानी मानसिक तनाव तो पैदा करती ही है, साथ ही शारीरिक रूप से भी व्यक्ति को तोड़ना शुरू कर देती है। विशेषज्ञों के अनुसार अपना पक्ष रखना बेहद जरूरी है, इससे भले ही कुछ समय के लिए तनाव पैदा हो लेकिन बाद में काफी अच्छा महसूस होता है।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago