हलचल

इस वजह से प्रियंका गांधी ने PM मोदी के सामने चुनाव लड़ने से मना कर दिया !

लोकसभा चुनाव की सबसे हॉट सीट वाराणसी बनते-बनते आखिरकार रह गई, क्योंकि खबर आई है कि कांग्रेस सचिव प्रियंका गांधी वहां से पीएम मोदी के सामने चुनाव नहीं लड़ रही।

कांग्रेस ने अब पीएम मोदी के सामने वाराणसी से फिर अजय राय को टिकट दिया है। माना यह जा रहा है कि प्रियंका के चुनावी मैदान में ना आने के कारण मोदी की वाराणसी से राह बेहद आसान हो सकती है। लेकिन हम आपको अभी बताने आएं हैं कि वो क्या कारण रहें जिनकी वजह से प्रियंका ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया।

1. हारने की संभावना –

2014 लोकसभा चुनाव में पूरे देश में मोदी लहर चली, उस दौरान वाराणसी से पीएम मोदी ने 3 लाख 71 हजार वोटों से भारी जीत हासिल की थी। मोदी के सामने कांग्रेस के अजय राय महज 75 हजार वोट में संतोष करना पड़ा था।

2. राजनीतिक करियर पर ब्रेक लगने का डर –

प्रियंका गांधी कुछ ही दिनों पहले सक्रिय राजनीति में उतरी है। आते ही सचिव पद की अहम जिम्मेदारी संभाल रही है, ऐसे में प्रियंका अगर मोदी के सामने पहले चुनाव में ही हारती है तो उनके राजनीतिक करियर पर अकुंश लगने के आसार दिखाई देते हैं।

3. वाराणसी नहीं देश की राजनीति में रहना चाहती हैं !

उत्तर प्रदेश से कांग्रेस महासचिव की कमान संभालने के बाद प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव को लेकर देशभर में घूम रही है। ऐसे में वो चुनाव के समय या उसके बाद भी अपनी राजनीति वाराणसी तक सीमित नहीं रखना चाहती है।

4. कार्यकर्ताओं का मनोबल टूट सकता है !

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि प्रियंका गांधी की सक्रिय राजनीति में आने की मांग काफी समय से हो रही थी। अब उनके आने के बाद कार्यकर्ताओं में काफी क्रेज है। अगर प्रियंका इस बार चुनाव में हारती तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अपनी इस युवा नेता को लेकर मनोबल टूट सकता था।

sweta pachori

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago