ताजा-खबरें

देश का अनोखा रेलवे स्टेशन जिसका कोई नाम नहीं है! कारण जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे

भारतीय रेलवे दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्क में से एक है। इतना ही नहीं, 67,368-किलोमीटर (41,861 मील) की लंबाई के साथ मार्च 2017 तक भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क था। भारत में रेलवे स्टेशनों की कुल संख्या 8000 के करीब है। इनमें कई रेलवे स्टेशन ऐसे भी हैं जो काफी प्रसिद्ध हैं। लेकिन आज हम आपको भारत के एक ऐसे अनोखे रेलवे स्टेशन के बारे में बताएंगे, जिसकी अपनी कोई पहचान नहीं है क्योंकि इस स्टेशन का कोई नाम नहीं है।

आपको जानकर हैरान होगें कि यह कैसे संभव हो सकता है? तो हम आपको बता दें कि यह स्टेशन पश्चिम बंगाल में है जिसका अपना कोई नाम नहीं है। स्टेशन पश्चिम बंगाल में बर्धमान से लगभग 35 किमी दूर स्थित है।

भारत के इस रेल्वे स्टेशन का नहीं है कोई नाम

बांकुड़ा-मैसग्राम लाइन पर स्थित, यह स्टेशन रैना और रैनागढ़ दो गांवों के बीच स्थित है। शुरुआत में इस स्टेशन को रैनागढ़ के नाम से जाना जाता था लेकिन रैना गाँव के लोगों को यह पसंद नहीं आया क्योंकि इस स्टेशन का भवन रैना गाँव की भूमि पर बनाया गया था। रैना गांव के ग्रामीणों का मानना था कि इस स्टेशन का नाम रैनागढ़ के बजाय रैना होना चाहिए।

रेल्वे स्टेशन से जुड़ा है विवाद

मामले को लेकर ग्रामीणों में झगड़ा शुरू हो गया। स्टेशन के नाम के साथ विवाद रेलवे बोर्ड तक पहुंच गया था। झगड़े के बाद, भारतीय रेलवे ने यहां स्थापित सभी साइन बोर्ड से स्टेशन का नाम हटा दिया। अब इसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्टेशन का अपना नाम नहीं होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, रेलवे अभी भी अपने पुराने नाम, रैनागढ़ से ही स्टेशन के लिए टिकट जारी करता है।

Sushma Champawat

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago