कारोबार

आरबीआई ने सीटीएस को पूरे देश में लागू करने का किया ऐलान, ये बड़े फायदे होंगे

भारतीय रिजर्व बैंक यानि आरबीआई ने मौद्रिक नीति समिति की बैठक में बड़ा फैसला लिया है। रिजर्व बैंक के इस फैसले का सीधा बैंक ग्राहकों को फायदा होगा। आरबीआई ने बेहतर और सुरक्षित चेक सिस्टम चेक ट्रंकेशन सिस्टम यानि सीटीएस को पूरे देश में लागू करने का ऐलान किया है। आरबीआई ने इस बारे में कहा है कि सीटीएस से काफी फायदा हुआ है। इसलिए सितंबर 2020 तक इसका पूरे देश में इस्तेमाल होगा।

ये होंगे बैंक ग्राहकों को फायदे

अगर कोई व्यक्ति सीटीएस यानि चेक ट्रंकेशन सिस्टम वाले चेक का इस्तेमाल करता है, तो इससे उसका काम जल्दी होता है। इसे आर्थिक लेनदेन की सुरक्षित प्रक्रिया मानी जाती है। इसमें चेक को क्लीयर होने के लिए एक बैंक से दूसरे बैंक नहीं जाना होगा।

इस नई प्रणाली के तहत चेक को क्लीयर करने के लिए एक बैंक से दूसरे बैंक ले जाने के बजाय इसकी इलेक्ट्रॉनिक इमेज भेजी जाती है। इसके साथ ही अन्य जरूरी जानकारी जैसे एमआईसीआर बैंड आदि भी भेजी जाती है, जिससे काम बेहद आसान हो जाता है। इस माध्यम का उपयोग कर समय की बचत की जा सकती है।

Read More: क्रेडिट कार्ड का अगर पहली बार कर रहे हैं उपयोग तो जरा ध्यान रखें ये बात

भारत में साल 2010 में आ गया था सीटीएस

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सीटीएस भारत में सबसे पहले वर्ष 2010 में लाया गया था। इसके बाद आरबीआई ने इसे कई जगहों पर लागू किया। इस प्रणाली के तहत बैंक चेक का एमआईसीआर बैंड और कैप्चर सिस्टम (स्कैनर, कोर बैंकिंग और अन्य एप्लीकेशन) की मदद से चेक की तस्वीर खींचता है, जिससे चेक क्लीयरेंस की स्पीड फास्ट हो जाती है।

 

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago