गरम मसाला

किरदार में जान फूंकने के लिए की दस महीने की मेहनत

जिस तरह बॉलीवुड में रणवीर सिंह की सफलता का ग्राफ बढ़ रहा है उसे देखकर साफ कहा जा सकता है कि आने वाले दिनों में वे बॉलीवुड के नए सुपर स्टार का खिताब पा सकते हैं। रणवीर की कोई भी फिल्म हो जब वह पर्दे पर आते है तो दिखता है कि उन्होंने किरदार के लिए कितनी मेहनत की है। उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘सिम्बा’ नए रिकॉर्ड बना रही है। इस​ फिल्म में भी उनकी मेहनत की तारीफ हो रही है। इसके अलावा उनकी आने वाली फिल्म ‘गली बॉय’ का भी ट्रेलर और सॉन्ग्स आ चुके हैं।

मेघना गुलजार की इस फिल्म में वे रैपर की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की झलक देखने के बाद फिल्म विशेषज्ञ इसके सफल होने की बात कर रहे हैं क्योंकि ​रणवीर का काम काफी अलग नजर आ रहा है। पर्सनल लाइफ में रैप पसंद करने वाले रणवीर ने इस फिल्म के किरदार में खुद को ढालने के लिए दस महीने की कड़ी ट्रेंनिंग की है। यह फिल्म रैपर डिवाइन की जिंदगी से इंस्पायर्ड है। ऐसे में रणवीर ने डिवाइन के साथ दस महीने की ट्रेनिंग ली है ताकि वे अपने किरदार के साथ न्याय कर सकें। उन्होंने छोटी—सी जगह से आने वाले एक युवक की भूमिका निभाई है, जिसे रैप करना अच्छा लगता है।

गौरतलब है कि फिल्म में रणवीर ने खुद भी रैप किया है और उनकी आवाज में चार गाने रिकॉर्ड किए गए हैं। उनके दो गाने ‘असली हिप हॉप’ और ‘अपना टाइम आएगा’ रिलीज हो चुके हैं, जिन्हें लोगों की अच्छी ​प्रतिक्रिया मिल रही है।

14 फरवरी को रिलीज हो रही इस फिल्म में रणवीर के साथ आलिया भट्ट और कल्कि कोएचलिन भी नजर आएंगी।

 

 

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago