ताजा-खबरें

भगवान राम का आशीर्वाद लेने के बाद Ranbir Kapoor शुरू करेंगे ‘रामायण’ की शूटिंग

रणबीर कपूर ने हाल ही में फिल्म ‘एनिमल’ के जरिए फैंस का जमकर मनोरंजन किया है। बॉक्स ऑफिस पर भी एक्टर की इस मूवी को बंपर सफलता मिली है। अब फैंस एक्टर की आने वाली फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें निर्देशक नितेश तिवारी की मूवी ‘रामायण’ का नाम भी शामिल है।

ऐसे में रणबीर कपूर की रामायण की शूटिंग से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म की शूटिंग कब शुरू हो सकती है।

नितेश तिवारी की फिल्म में राम बनेंगे रणबीर कपूर
धार्मिक ग्रंथ रामायण पर कई टीवी सीरियल और फिल्में पहले भी बन चुकी हैं। जिनमें रामानंद सागर की ‘रामायण’ सीरियल का बोलबाला काफी रहा है। इस कड़ी में अब अगला नाम फिल्ममेकर नितेश तिवारी का नाम भी शामिल हो रहा है, जो इस आदिकाव्य पर फिल्म बनाने की तैयारी में है। नितेश की ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आ सकते हैं।

‘एनिमल’ एक्टर की इस अपकमिंग फिल्म की शूटिंग को लेकर अब बड़ी जानकारी सामने आ रही है। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता निर्देशक नितेश तिवारी इस साल फरवरी के आखिर या मार्च के शुरुआती हफ्तों में रामायण फिल्म की शूटिंग की शुरुआत कर सकते हैं।

रणबीर को मिला न्योता
अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन का न्योता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को भी मिला है। ऐसे में आने वाली 22 जनवरी को रणबीर आलिया के साथ अयोध्या में होने वाले इस खास कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।

Mukut Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago