ताजा-खबरें

मोदी के इस मंत्री ने कहा सबके अकाउंट में जल्द आएंगे 15-15 लाख रुपए, सरकार देने को तैयार

मोदी सरकार के मंत्री की बात मानें तो हमारे बैंक अकाउंट में जल्द ही 15 लाख रुपए जमा होने वाले हैं। लेकिन मंत्री जी ने कहा है कि उन्हें रिजर्व बैंक ऐसा नहीं करने दे रहा है। जी हां मोदी सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले ने कहा कि केंद्र सरकार सबके खातों में 15-15 लाख रुपए डालने को तैयार है लेकिन रिजर्व बैंक उन्हें ऐसा नहीं करने दे रहा है।

अठावले के मुताबिक सरकार के पास इतनी बड़ी धनराशि उपलब्ध नहीं है और वो आरबीई से राशि उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं लेकिन आरबीआई ने मना कर दिया है। अठावले का कहना है कि केंद्र सरकार खातों में पैसे डालने को तैयार है लेकिन इसमे कुछ तकनीकी समस्याएं उत्पन्न हो रही है जिससे अब धीरे धीरे सभी के बैंक खातों में रुपया जमा होने लगेगा।

बता दें कि साल 2014 के लोकसभा चुनावों से पहले देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से ये वादा किया था कि वो कालाधन वापस लाएंगे और देश में इतना कालाधन वापस आ जाएगा कि सभी के बैंक खातों में 15-15 लाख रुपए जमा हो जाएंगे। इससे पहले साल 2016 में एक जनहित याचिका में पूछा गया था कि केंद्र सरकार कब तक लोगों के खातों में 15 लाख रुपए डालने वाली है जिसका जवाब शायद आजतक नहीं दिया गया है।

Neha Chouhan

12 साल का अनुभव, सीखना अब भी जारी, सीधी सोच कोई ​दिखावा नहीं, कथनी नहीं करनी में विश्वास, प्रयोग करने का ज़ज्बा, गलत को गलत कहने की हिम्मत...

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago