ताजा-खबरें

भक्तों के लिए खुला राम मंदिर, दर्शन के लिए पहुँचे हजारों भक्त

प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में राम मंदिर को भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिया गया है। मंदिर में भगवान राम की एक झलक देखने के लिए हजारों भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। मंदिर के बाहर लंबी कतारें लग गई हैं। लंबी कतार हो भी क्यों न 500 वर्षों के बाद राम लला अपने मंदिर में जो पहुंचे हैं।

कड़ाके की ठंड के बावजूद हजारों की संख्या में भक्त अपने आराध्य का दर्शन करने के लिए लंबी कतारें लगाए हैं। तड़के 2 बजे से ही ठंड को धता बताकर हजारों की संख्या में भक्तों ने मंदिर के बाहर लंबी कतारें लगा लीं। केवल अयोध्या ही नहीं बाहर से आने वाले लोग भी तेजी से राम लला के दर्शन को पहुंच रहे हैं। जय श्री राम के जयघोष के साथ भक्त मंदिर के अंदर दर्शन के लिए दाखिल होने लगे हैं।

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के एक सप्ताह पहले से ही होटलों की बुकिंग 80 फीसदी तक बढ़ चुकी है। इसके साथ ही अयोध्या में बदलाव ये हुए है कि यहां होटलों का किराया भी 5 गुना तक बढ़ गया है, लक्जरी होटलों का किराया तो 100,000 रुपए तक हो चुका है। लेकिन, 500 वर्षों की प्रतीक्षा, तपस्या और बलिदान ने भगवान राम की भक्ति को ऐसा बढ़ा दिया है कि उसके आगे सब छोटे पड़ रहे हैं।

Mukut Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago