हलचल

देश के अगले मुख्य चुनाव आयुक्त होंगे राजीव कुमार, निभा चुके हैं ये अहम जिम्मेदारी

भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी राजीव कुमार देश के अगले मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) होंगे। केंद्रीय न्याय एवं विधि मंत्रालय ने गुरुवार को एक अधिसूचना जारी कर इस बारे में जानकारी दी। अधिसूचना में कहा गया कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने चुनाव आयोग के सबसे वरिष्ठ आयुक्त राजीव कुमार को सीईसी पद पर नियुक्त किया है। राजीव 15 मई, 2022 को सीईसी का पदभार संभालेंगे। आपको जानकारी के लिए बता दें कि मौजूदा मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा का कार्यकाल 14 मई, 2022 को खत्म हो रहा है।

जानिए कौन हैं नये सीईसी राजीव कुमार?

देश के नये सीईसी राजीव कुमार का जन्म 19 फरवरी, 1960 को हुआ था। वे 1984 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने प्रशासनिक सेवा में साढ़े तीन दशक से ज्यादा समय तक काम किया। केंद्र सरकार में कई मंत्रालयों के अलावा उन्होंने अपने बिहार-झारखंड कैडर में भी लंबे समय तक सेवाएं दीं। जानकारी के अनुसार, राजीव कुमार ने बीएससी के साथ वकालत में एलएलबी, पीजीडीएम और लोक नीति से एमए भी किया हुआ है। इसके अलावा उन्होंने सामाजिक, पर्यावरण-वन, मानव संसाधान, वित्त और बैंकिंग सेक्टर में भी काम किया है। वे फरवरी 2020 में केंद्रीय वित्त सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए।

राजीव के नेतृत्व में कराए जाएंगे 2024 के आम चुनाव

गौरतलब है कि राजीव कुमार को एक सितंबर, 2020 को चुनाव आयोग में आयुक्त के तौर पर नियुक्ति मिली थी। नियमों के मुताबिक, चुनाव आयुक्त का कार्यकाल छह साल या 65 वर्ष की आयु (जो भी पहले हो) उस समय तक होता है। चूंकि, राजीव कुमार का जन्म फरवरी 1960 को हुआ था, इसलिए उनका कार्यकाल 2025 तक रहेगा। मतलब अगले कई विधानसभा चुनावों से लेकर साल 2024 के लोकसभा चुनाव तक राजीव कुमार की देखरेख में होंगे। राजीव को कम से कम तीन वर्ष तक सीईसी के पद पर काम करने का मौका मिलेगा।

Read Also: सुप्रीम कोर्ट ने देशद्रोह की धारा 124-ए पर लगाई रोक, जेल में बंद अब मांग सकेंगे बेल

Raj Kumar

Leave a Comment

Recent Posts

रोहित शर्मा ने कप्‍तान हार्दिक पांड्या को बाउंड्री पर दौड़ाया।

रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग की सजावट की और कप्‍तान हार्दिक पांड्या…

2 years ago

राजनाथ सिंह ने अग्निवीर स्कीम को लेकर दिया संकेत, सरकार लेगी बड़ा फैसला

अग्निवीर स्कीम को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…

2 years ago

सुप्रीम कोर्ट का CAA पर रोक लगाने से इनकार, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) रोक लगाने से इनकार कर दिया…

2 years ago

प्रशांत किशोर ने कि लोकसभा चुनाव पर बड़ी भविष्यवाणी

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। प्रशांत…

2 years ago

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामित, PM मोदी बोले – आपका स्वागत है….

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति…

2 years ago

कोलकाता हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय ने थामा भाजपा दामन, संदेशखाली पर बोले – महिलाओं के साथ बुरा हुआ है…

कोलकाता हाई के पूर्व जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने हाल…

2 years ago